बस्तर हेरिटेज मैराथन में 200 सरेंडर्ड नक्सलियों ने लगाई दौड़, मुख्य धारा में दौड़ने का दिया संदेश

surrendered-naxalites-run-in-bastar-marathon

बस्तर हेरिटेज मैराथन में 200 सरेंडर्ड नक्सलियों ने लगाई दौड़, मुख्य धारा में दौड़ने का दिया संदेश

बस्तर हेरिटेज मैराथन में 200 सरेंडर्ड नक्सलियों ने लगाई दौड़ मुख्य धारा में दौड़ने का दिया संदेश

Bastar Heritage Marathon 2026: देश-विदेश के धावकों ने बढ़ाई रौनक

जगदलपुर में आयोजित इस मैराथन में कुल 9,235 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें बस्तर संभाग के 8,127 धावक, राज्य के बाहर से 202 और 120 अंतरराष्ट्रीय एथलीट शामिल रहे। केन्या और इथोपिया के खिलाड़ियों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता को प्रोफेशनल टच दिया।

Bastar Heritage Marathon 2026: हर उम्र के लिए अलग दौड़, 5KM में सबसे ज्यादा भीड़

मैराथन को 5, 10, 21 और 42 किलोमीटर कैटेगरी में आयोजित किया गया। इनमें 5 किमी दौड़ सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही, जिसमें 3,452 लोगों ने हिस्सा लिया। छोटी दूरी से लेकर लंबी रेस तक हर वर्ग के लोगों की भागीदारी नजर आई।फुल मैराथन यानी 42 किमी रेस आयोजन का मुख्य केंद्र रही। यह दौड़ जगदलपुर के लालबाग मैदान से शुरू होकर चित्रकोट जलप्रपात तक पहुंची। रास्ते भर धावकों का उत्साह और दर्शकों का समर्थन देखने लायक रहा।

महिलाओं की मजबूत भागीदारी

इस बार 2,313 महिला एथलीट्स ने हिस्सा लिया। बस्तर जैसे क्षेत्र में महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी खेलों के बदलते माहौल की ओर इशारा करती है।सरेंडर्ड नक्सलियों की मौजूदगी ने खींचा ध्यान इस आयोजन की सबसे खास बात रही 200 से ज्यादा सरेंडर्ड नक्सलियों की भागीदारी। उन्होंने आम धावकों के साथ दौड़कर मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया। यही वजह है कि इस मैराथन को सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

25 लाख की प्राइज मनी

प्रतियोगिता में कुल 25 लाख रुपए की प्राइज मनी रखी गई। इस बार “बस्तर कैटेगरी” जोड़ने से स्थानीय एथलीट्स को अलग पहचान मिली। वहीं जिले के प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त रखा गया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की नवाचारों की प्रशंसा, कहा- गांव से लेकर शहर तक बढ़ाएं सौर ऊर्जा का उपयोग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा, सोलर उपकरणों की उपलब्धता-उपयोग को प्राथमिकता से किया जाए सुनिश्चित

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं में आयुष पर बड़ा फोकस, CM डॉ यादव बोले- "हर नागरिक तक पहुंचे नवाचारों का लाभ"

मध्यप्रदेश सरकार ने आयुष विभाग के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें शुरू की हैं।

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

राज्य

MP में ‘एक विधि’ की ओर बड़ा कदम, CM डॉ यादव ने लॉन्च की UCC वेबसाइट; 15 जून तक मांगे सुझाव

मध्यप्रदेश सरकार ने UCC के लिए वेबसाइट लॉन्च की। इसे जनभागीदारी और विचार संग्रह का माध्यम बनाया जाएगा। 15 जून 2026 तक सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे।

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

राज्य

खाद्य विभाग के नवाचारों से बदली व्यवस्था, मप्र सीएम डॉ यादव बोले- “उपभोक्ता हित सर्वोपरि”

मध्यप्रदेश में खाद्य और उपभोक्ता सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने नवाचारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

लाइफ स्टाइल

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Conflicts between parents and children are natural and can sometimes lead to negative emotional impacts. It's crucial to mend the relationship after such incidents to maintain trust and love.