तेलंगाना के ATM काटने वाले 3 बदमाश ग्वालियर में धराए

telangana-atm-cutting-gang-caught-gwalior

तेलंगाना के ATM काटने वाले 3 बदमाश ग्वालियर में धराए

तेलंगाना के atm काटने वाले 3 बदमाश ग्वालियर में धराए

telangana atm cutting gang: तेलंगाना में एटीएम काटकर फरार हुए तीन शातिर अपराधियों को ग्वालियर पुलिस ने सीमा में घुसते ही धर दबोचा. ग्वालियर पुलिस को तेलंगाना पुलिस से समय पर मिली सूचना ने इनकी गिरफ्तारी आसान बना दी. मेहरा टोल प्लाजा पर घेराबंदी करके नीले रंग की बोलेरो कार में सवार तीनों आरोपियों को पकड़ा गया।

telangana atm cutting gang: आरोपियों की पहचान पकड़े जाने का तरीका

ग्वालियर के पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में दो हरियाणा और एक तेलंगाना का निवासी है.वाजिव (26), पुत्र अब्दुल गफूर, बड़ागांव, थाना नूंह, हरियाणा,अब्दुल्ला (40), पुत्र मजीद खान, वादिली गांव, थाना पुन्हाना, हरियाणा, आमिर (23), पुत्र रशीद अंसारी, अलवल, थाना अलवल, हैदराबाद, तेलंगाना से पकड़े गए. पकड़े जाने के दौरान उनके पास कटर, ब्लेड, पेजकश, चाबी और टॉमी जैसी वारदात में इस्तेमाल होने वाली औजारें मिली।

telangana atm cutting gang: पूछताछ में कबूला गुनाह

पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने तेलंगाना में कई एटीएम काटने की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, यह गैंग आमतौर पर सर्दियों में ही सक्रिय रहता है.ग्वालियर पुलिस ने तुरंत तेलंगाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तेलंगाना पुलिस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई और आरोपी जल्द ही अपने राज्य में वापस भेजे जाएंगे।

पुलिस कार्रवाई

ग्वालियर पुलिस का मानना है कि इन तीनों की गिरफ्तारी से शहर में कई संभावित एटीएम कटिंग की वारदातें टल गईं। पुलिस की समय पर कार्रवाई और राज्यों के बीच सूचना साझा करने का यह एक उदाहरण है कि कैसे अपराधियों को सीमा पार करते ही रोका जा सकता है।  

संबंधित सामग्री

अवैध संबंध में रची खूनी साजिश! तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में दफनाई लाश

जुर्म गाथा

अवैध संबंध में रची खूनी साजिश! तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में दफनाई लाश

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ बना जनआंदोलन, 2.34 लाख लोग जुड़े; नशे के खिलाफ सड़कों से पंचायतों तक जंग

राज्य

‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ बना जनआंदोलन, 2.34 लाख लोग जुड़े; नशे के खिलाफ सड़कों से पंचायतों तक जंग

हिमाचल प्रदेश में 'चिट्टा मुक्त हिमाचल' अभियान ने सामाजिक आंदोलन का रूप ले लिया है, जिसमें नशे के खिलाफ पंचायतों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

CM भजन लाल शर्मा ने किया ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

राज्य

CM भजन लाल शर्मा ने किया ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण कर राजस्थान के जल प्रबंधन और सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की।

5 दिन तक घर में रखी बेटे की लाश, बाइबल रखकर जिंदा करने की करती रही कोशिश

राज्य

5 दिन तक घर में रखी बेटे की लाश, बाइबल रखकर जिंदा करने की करती रही कोशिश

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक महिला ने मृत बेटे के शव को पांच दिन तक घर में रखा, यह सोचते हुए कि वह फिर से जीवित हो जाएगा।

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

मनोरंजन

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

राष्ट्रपति द्वारा धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया। हेमा मालिनी ने सम्मान ग्रहण किया, समारोह में अन्य हस्तियां भी सम्मानित हुईं।