Damoh News: मूंगफली समझ कर खा लिए जहरीले बीज, 51 बच्चे बीमार, पुलिस ने मुनादी कर की अपील

the-number-of-children-who-fell-ill-after-eating-ratanjot-seeds-reached-51

Damoh News: मूंगफली समझ कर खा लिए जहरीले बीज, 51 बच्चे बीमार, पुलिस ने मुनादी कर की अपील

damoh news मूंगफली समझ कर खा लिए जहरीले बीज  51 बच्चे बीमार पुलिस ने मुनादी कर की अपील

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के बटियागढ़ ब्लॉक में रतनजोत के बीज खाकर बीमार हुए बच्चों की संख्या 51 पहुंच तक पहुंच गई है.सभी का इलाज कोविड आईसीयू वार्ड में चल रहा है और अब उनकी हालत सामान्य है। पुलिस की टीम ने गांव में मुनादी कर पीड़ित बच्चों की जानकारी देने कहा ताकि कोई भी बच्चा बीमार न रहे .

मूंगफली समझ कर खा लिए जहरीले बीज

बच्चों ने मंगलवार शाम खेल,खेल में यह जहरीले रतनजोत के बीज मूंगफली समझ कर खा लिए। बच्चों के घर पहुंचने पर अचानक उन्हें उल्टियां होने लगी जिसके बाद करीब 30 से अधिक बच्चे बीमार हुए तो गांव में हड़कंप मच गया।माता-पिता ने 108 वाहन, 112 पुलिस डायल वाहन कॉल करके बुलाए और बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

ये बच्चे हुए बीमार

रतनजोत के बीज खाने से बीमार छात्र मनीष लड़िया (13), नरेश सूर्यवंशी (10), डाली लड़िया (12), नरेश (11), रजनी बंसल (11), रानू बंसल (10), मयंक रजक (11), निधि रजक (10), राहुल आदिवासी (10), चिंटू रैकवार (8), राधे बंसल (11), अंशु (12), हर्ष लड़िया (11) सहित 30 बच्चों को शाम 7.30 बजे तक अस्पताल लाया गया। कुछ बच्चे गांव में ही थे जिन्हें रात में अस्पताल पहुंचाया गया और संख्या 51 तक पहुंच गई।

बच्चों ने बताया फल मीठे थे

बीमार बच्चों ने बताया कि स्कूल लंच के दौरान उनके कुछ साथी रतनजोत के फल तोड़कर खा रहे थे, जो खाने में मीठे लग रहे थे, हम लोगों ने भी फल तोड़े और उनके बीज खा लिए। कुछ देर के बाद चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगी। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर भी जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों से बात की। कलेक्टर ने बताया की करीब 45 बच्चे बीमार होकर जिला अस्पताल पहुंचे हैं जिनका इलाज चल रहा है। 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा और उसके बाद स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं सभी स्कूलों के आसपास इस प्रकार के विषैले पौधों के संबंध में जानकारी ली जाए और यह पौधे लगे होने पर तत्काल नष्ट कराया जाए।

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

राज्य

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।

बस्तर में पहली बार हाई-प्रोफाइल बैठक: अमित शाह के साथ 4 राज्यों के CM, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन

देश-विदेश

बस्तर में पहली बार हाई-प्रोफाइल बैठक: अमित शाह के साथ 4 राज्यों के CM, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन

जगदलपुर में अमित शाह की अध्यक्षता में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक। 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल, बस्तर विकास और नक्सलवाद पर फोकस।

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

मनोरंजन

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

Bollywood superstar Salman Khan's shirtless 'lonely' post raised concerns among fans and his mother. He later clarified, emphasizing his appreciation for his family and friends.

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू,CM डॉ मोहन और CM योगी मौजूद

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू,CM डॉ मोहन और CM योगी मौजूद

जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, जिसमें मध्य क्षेत्र के चार राज्यों के मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। बैठक में विकास और सुरक्षा पर चर्चा की जा रही है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित,आज बस्तर में डॉ मोहन यादव समेत 4 राज्यों के CM होंगे शामिल

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित,आज बस्तर में डॉ मोहन यादव समेत 4 राज्यों के CM होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हुए। चर्चा में सुरक्षा और विकास पर जोर।