ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को V...

ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

CBI ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में प्रेग्नेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर जांच कर रही है, जहाँ उसके पति समर्थ और उसके बीच विवाद था।

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर cbi का फोकस जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को vip ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI जांच |

ट्विशा शर्मा मौत मामले में  CBI अब प्रेग्नेंसी कॉट्रोवर्सी पर फोकस कर रही है। समर्थ और ट्विशा के बीच प्रेग्नेंसी पर विवाद बढ़ा था। समर्थ ने पूछा था यह किसका बच्चा है ? आपसी सहमति से 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराई थी। इसके बाद से ही ट्विशा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। 

मौत का रहस्य प्रेग्नेंसी के साथ जुड़ा

इसके बाद सास गिरिबाला सिंह बेटे समर्थ के साथ ट्विशा को भोपाल के एक बड़े साइकेट्रिस्ट के पास भी ले गई थीं। ट्विशा की मौत का रहस्य प्रेग्नेंसी के साथ जुड़ा हो सकता है, इस एंगल पर CBI की टीम जांच कर रही है। अब तक की पूछताछ और डिजिटल एविडेंस से यह तो साफ हो गया है कि समर्थ और ट्विशा के बीच झगड़े की जड़ प्रेग्नेंसी थी। 

PM रिपोर्ट परिजनों को देने से बच रही CBI

CBI को अब तक पोस्टमॉर्टम के बाद सुरक्षित रखे गए ट्विशा के गर्भाशय की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट नहीं मिली है। यही वजह है कि CBI अब भी सेकेंड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट परिजन को देने से बच रही है। CBI अधिकारी मौत से जुड़े सबूतों की कड़ियां जोड़ने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल चैट्स और आरोपियों के बयानों का मिलान कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मामले के कई अहम पहलुओं की पड़ताल पूरी हो चुकी है। अब एजेंसी फॉरेंसिक रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के आधार पर घटनाक्रम की अंतिम कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। 

Whatsapp chat और मूड स्विंग

इस केस में CBI को ट्विशा और उसकी मां के बीच हुई चैटिंग भी मिली है, जिसमें ट्विशा शर्मा ने कहा था कि समर्थ मुझसे पूछ रहा है कि किसका बच्चा है? मैं उसकी बातों को कैसे इग्नोर करूं? समर्थ ने CBI को बताया है कि प्रेग्नेंसी को लेकर ट्विशा और उसके बीच सब कुछ सामान्य नहीं था। उसने ट्विशा के किसी दोस्त के बारे में भी CBI को जानकारी दी है। ट्विशा के बारे में समर्थ बताया कि उसका बहुत जल्दी मूड स्विंग होता था। कभी किसी बात पर राजी होती थी, तो कभी उसी बात पर नाराज।

ट्विशा की मां के साथ चेट

‘बच्चा कॅरियर में दिक्कत बनेगा’

गिरिबाला सिंह ने अपने बयान में बताया था कि प्रेग्नेंसी की खबर से हम तो खुश थे, लेकिन ट्विशा खुद बच्चा नहीं चाहती थी। उसे लगता था कि बच्चा उसके कॅरियर में दिक्कत बनेगा। CBI जल्द ही उस डॉक्टर के भी बयान दर्ज करेगी, जिसके पास ट्विशा के डिप्रेशन का इलाज चला था। सीबीआई डॉक्टर से यह जानना चाहती है कि मरीज ने उन्हें क्या-क्या परेशानियां बताई? प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने का फैसला क्यों किया? 

मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट

इधर, न्यायिक हिरासत में भेजी गईं रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को जेल पहुंचने के बाद अस्पताल वार्ड में रखने के मामले की जांच पूरी हो गई है। जेल मुख्यालय ने पूरे घटनाक्रम की जांच कराई है और DIG संजय पांडे ने अपनी रिपोर्ट जेल महानिदेशक (डीजी) वरुण कपूर को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, DIG संजय पांडे के जेल पहुंचने से पहले ही समर्थ को अस्पताल से सामान्य कैदियों के लिए बने वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। अब जेल मुख्यालय जांच कर रहा है कि हॉस्पिटल की प्रक्रिया नियमानुसार थी या नहीं।

संबंधित सामग्री


ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला जाएंगे जेल, CBI ने नहीं मांगी रिमांड

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला जाएंगे जेल, CBI ने नहीं मांगी रिमांड

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा। जांच में आर्थिक परेशानियों की भी जांच शामिल।

ट्विशा शर्मा मौत केस: 2 दिन तक फंदे को कार में लेकर घूमता रहा पुलिसकर्मी

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत केस: 2 दिन तक फंदे को कार में लेकर घूमता रहा पुलिसकर्मी

ट्विशा शर्मा की मौत की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक पुलिसकर्मी ने महत्वपूर्ण सबूत को अपनी कार में दो दिन तक रखा।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, मुख्य गवाह पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, मुख्य गवाह पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य गवाह नीरज दुबे पर हमला हुआ, सीसीटीवी में कैद। पुलिस जांच और गवाहों की सुरक्षा प्रमुख मुद्दे।

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: कॉल रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट को लेकर कोर्ट में बढ़ी कानूनी जंग

राज्य

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: कॉल रिकॉर्ड और बैंक स्टेटमेंट को लेकर कोर्ट में बढ़ी कानूनी जंग

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में नए डिजिटल साक्ष्य और वित्तीय लेनदेन की जांच केंद्र में आई। परिवार और आरोपी दोनों ने नए आवेदन पेश किए।


ट्विशा केस: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने होगी पूछताछ

राज्य

ट्विशा केस: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने होगी पूछताछ

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके पति और सास को सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया, दोनों को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया।