ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, मुख्य गवाह पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

नया मोड़ ट्विशा शर्मा मौत मामला

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, मुख्य गवाह पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य गवाह नीरज दुबे पर हमला हुआ, सीसीटीवी में कैद। पुलिस जांच और गवाहों की सुरक्षा प्रमुख मुद्दे।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ मुख्य गवाह पर हमला cctv में कैद हुई पूरी वारदात

राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मामले के मुख्य गवाह नीरज दुबे पर कुछ युवकों द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। खास बात यह है कि पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद मामले ने नया तूल पकड़ लिया है।

4 से 5 युवकों ने रास्ते में रोका

पीड़ित नीरज दुबे के मुताबिक 30 मई को वह अपने काम से जा रहे थे, तभी 4 से 5 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावर आरोपी समर्थ सिंह के परिचित थे। नीरज का कहना है कि युवकों ने उनसे मामले में गवाही देने को लेकर सवाल किए और गवाह न बनने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

CCTV फुटेज बना अहम सबूत

बताया जा रहा है कि नीरज दुबे रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर के पास एक सांची पार्लर संचालित करते हैं। घटना भी इसी क्षेत्र में हुई। मारपीट की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। अब यही फुटेज पुलिस जांच का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस को दिया आवेदन

घटना के बाद नीरज दुबे ने कटारा हिल्स थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गवाहों की सुरक्षा पर उठे सवाल

ट्विशा शर्मा मामले की जांच के बीच मुख्य गवाह पर हुए कथित हमले ने गवाहों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के परिजनों और विभिन्न संगठनों ने गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

जुर्म गाथा

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कमरे से मोबाइल व गर्भनिरोधक गोलियां बरामद की हैं।

बिहार में शादी के नाम पर ठगी, कैश-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन!

राज्य

बिहार में शादी के नाम पर ठगी, कैश-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन!

बिहार के गया जिले में शादी के बहाने एक परिवार से लाखों रुपये, गहने और कपड़े लेकर दुल्हन और उसका परिवार फरार हुआ।

CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

राज्य

CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

भोपाल में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

ग्वालियर: ऑफिस में खून से लथपथ मिला कारोबारी, पास में पड़ी थी पिस्टल, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार

राज्य

ग्वालियर: ऑफिस में खून से लथपथ मिला कारोबारी, पास में पड़ी थी पिस्टल, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक व्यवसायी का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने शव के पास से अवैध पिस्टल बरामद की और जांच जारी है।

पीएम मोदी के  राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

देश-विदेश

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व की सराहना की।