CM योगी ने दी 655 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात, विपक्ष पर निशाना

योगी ने 655 करोड़ की परियोजनाएं शुरू की

CM योगी ने दी 655 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात, विपक्ष पर निशाना

उत्तर प्रदेश के भीमपुर में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 655 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अब राज्य में सीमेंट की सड़कें बनाई जाएंगी।

cm योगी ने दी 655 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की सौगात विपक्ष पर निशाना

योगी ने 655 करोड़ की परियोजनाएं शुरू की |

UP के भीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 655 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान CM योगी ने कहा कि अब राज्य में बिटुमेन की जगह सीमेंट वाली सड़कें बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ, और बिटुमेन की उपलब्धता पर असर पड़ा है। ऐसे में राज्य सरकार अब सीमेंट आधारित सड़कों पर जोर दे रही है। 

विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सीमेंट की सड़कें बनाने में लागत जरूर बढ़ेगी, लेकिन जनता को मजबूत और टिकाऊ सड़कें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेगी। सभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को हमेशा राम से दिक्कत रही, लेकिन BJP सरकार ने अयोध्या में दुनिया का भव्य राम मंदिर बनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह नया UP सुशासन, सुरक्षा, विरासत और विकास की पहचान बन चुका है। 

'GYAN' के लिए सरकार कर रही काम

CM योगी ने कहा कि पहले प्रदेश में दंगे, अपराध और भ्रष्टाचार की पहचान थी, लेकिन आज निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की चर्चा हो रही है। राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने CM के संबोधन पर तालियां बजाकर समर्थन जताया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

राज्य

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे हरियाणा सीएम सैनी, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

एनडीए सरकार की 12वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होगी, जिसमें विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

 कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, 2 लाख का इनामी, 41 मुकदमे थे

राज्य

कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, 2 लाख का इनामी, 41 मुकदमे थे

उत्तरप्रदेश STF ने अयोध्या में कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। उस पर हत्या और डकैती के कई मुकदमे थे।

CM योगी ने नई स्टार्टअप नीति-2026 की समीक्षा की, बोले - जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा

राज्य

CM योगी ने नई स्टार्टअप नीति-2026 की समीक्षा की, बोले - जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी स्टार्टअप नीति-2026 की समीक्षा की, जिसमें विशेष प्रोत्साहन और सहायता प्रदान करने के प्रावधान शामिल हैं।

निमधा गांव में आम के पेड़ के नीचे लगी सीएम साय की चौपाल, नर्सिंग कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा

राज्य

निमधा गांव में आम के पेड़ के नीचे लगी सीएम साय की चौपाल, नर्सिंग कॉलेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निमधा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और विकास प्रोजेक्टों की घोषणा की।

यूपी में रेलवे सुरक्षा को और आधुनिक बनाने के निर्देश, सीएम योगी ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

राज्य

यूपी में रेलवे सुरक्षा को और आधुनिक बनाने के निर्देश, सीएम योगी ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

योगी आदित्यानाथ ने रेलवे सुरक्षा को तकनीकी और परिणामोन्मुख बनाने के लिए निर्देश दिए। समीक्षा में महिला सुरक्षा और मानव तस्करी पर भी जोर दिया गया।