Raipur News: रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता की तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात

youth-congress-leaders-speeding-car-creates-ruckus-in-raipur-news

Raipur News: रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता की तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात

raipur news रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता की तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात

Raipur News: रायपुर के बैजनाथपारा इलाके में रात में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने जमकर उत्पात मचायागाड़ी यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर चला रहा था। 15 दिसंबर की रात उसने स्पीड में स्कॉर्पियो से सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई

Raipur News: CCTV फुटेज आया सामने

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का हैघटना का CCTV भी सामने आया हैइस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गएस्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई भी कीवहीं कांग्रेस पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रारंभिक जांच में राहुल ठाकुर पार्टी का सदस्य नहीं है

Raipur News: विरोध करने पर विवाद बढ़ा

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर चला रहा थातेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गयापूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें स्कॉर्पियो के बेकाबू होने और टक्कर मारकर तेज रफ्तार से गुजरते दिख रही है

READ MORE :Chhattisgarh Voter Update: छत्तीसगढ़ के 8 लाख लोग ‘सी कैटेगरी’ में, दस्तावेज नहीं तो नहीं दे पाएंगे वोट

लोगों ने की पिटाई

घटना से आक्रोशित रहवासियों ने राहुल ठाकुर को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दीसूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में कियापुलिस ने राहुल ठाकुर को हिरासत में ले लिया है

Read More-अंकिता लोखंडे के पति पर गिरी गाज! बिलासपुर में कई जगहों पर GST का छापा

CCTV के आधार पर कार्रवाई होगी

घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। देर रात बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस  ने क्या कुछ कहा

इस मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राहुल ठाकुर कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े किसी भी विंग का पदाधिकारी नहीं है। वहीं प्रारंभिक पड़ताल में इसकी सदस्यता भी सामने नहीं आई है।

हालांकि पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त किया है, उसमें यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने राहुल ठाकुर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM भजन लाल शर्मा ने किया ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

राज्य

CM भजन लाल शर्मा ने किया ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने ईसरदा बांध का हवाई सर्वेक्षण कर राजस्थान के जल प्रबंधन और सिंचाई योजनाओं की समीक्षा की।

5 दिन तक घर में रखी बेटे की लाश, बाइबल रखकर जिंदा करने की करती रही कोशिश

राज्य

5 दिन तक घर में रखी बेटे की लाश, बाइबल रखकर जिंदा करने की करती रही कोशिश

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक महिला ने मृत बेटे के शव को पांच दिन तक घर में रखा, यह सोचते हुए कि वह फिर से जीवित हो जाएगा।

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

मनोरंजन

पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

राष्ट्रपति द्वारा धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया। हेमा मालिनी ने सम्मान ग्रहण किया, समारोह में अन्य हस्तियां भी सम्मानित हुईं।

लाल मिर्च से क्यों बेहतर है हरी मिर्च, क्या ये आपको लू से बचाती है? जानें यहां

लाइफ स्टाइल

लाल मिर्च से क्यों बेहतर है हरी मिर्च, क्या ये आपको लू से बचाती है? जानें यहां

भारतीय खाने में हरी और लाल मिर्च का उपयोग आम है। जानिए कौन सी मिर्च स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है और क्यों।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को

राज्य

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को 'आर्टिफिशियल CM' कहा, बिहार की सुरक्षा पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने बिहार के CM सम्राट चौधरी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्हें आर्टिफिशियल कहा और राज्य में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई।