समाजवादी पार्टी ने I-PAC से अपना समझौता समाप्त किया

सपा ने I-PAC से समझौता खत्म किया

समाजवादी पार्टी ने I-PAC से अपना समझौता समाप्त किया

समाजवादी पार्टी ने चुनावी असफलताओं और ED छापेमारी के बाद I-PAC के साथ अपना समझौता समाप्त किया।

समाजवादी पार्टी ने i-pac से अपना समझौता समाप्त किया

समाजवादी पार्टी ने I-PAC से अपना समझौता समाप्त किया |

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद समाजवादी पार्टी ने बड़ा कदम उठाया। चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC (Indian Political Action Committee) से समझौता खत्म कर दिया। ये घटनाक्रम ऐसे वक्त के बाद सामने आया है, जब बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ED ने कोलकाता स्थिति 'I-PAC' के कार्यालय में छापेमारी की थी। इस छापेमारी की वजह से फर्म कामकाज प्रभावित हुआ। 

कानूनी पचड़े में फंसी I-PAK

कानूनी पचड़े में फंसी I-PAC के सूत्रों ने बताया कि सपा से इस साल की शुरुआत में तय हुआ समझौता अब रद्द हो चुका है। समाजवादी पार्टी का 2027 के UP विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC के साथ समझौता हुआ था। सूत्रों के अनुसार, कानूनी झमेले में उलझी I-PAC की चुनावी असफलताओं और सपा की आंतरिक आपत्तियों के कारण समझौता रद्द हुआ है। 

ED की छापेमारी

इसके अलावा फर्म की कम सक्रियता के कारण TMC और I-PAC के बीच दूरियां बढ़ गईं। I-PAC के कई सूत्रों ने पुष्टि की कि ED छापेमारी के बाद TMC नेताओं के साथ उनके संबंध खराब हो गए। सूत्र ने बताया कि नेताओं को चुनाव से पहले पूरी मदद की उम्मीद थी, लेकिन धरातल पर हमारी कम सक्रियता ने उन्हें नाराज कर दिया। कानूनी पचड़े की वजह से I-PAC का कार्य प्रभावित हुआ है। कंपनी ने UP में अपना कार्यालय बंद कर दिया और लगभग 30-40 नियुक्त लोगों को काम पर न आने के लिए कहा गया है। इससे सपा की चुनाव प्रचार तैयारियां ठप होने का संकेत मिला। वहीं, I-PAC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि कई कारकों ने इस समझौते के टूटने में भूमिका निभाई है। ममता बनर्जी द्वारा संसद में समझौता करवाने में I-PAC की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी, लेकिन UP परियोजना के लिए चुने जा रहे चंदेल की ED ने गिरफ्तारी ने योजना को खतरे में डाल दिया।

संबंधित सामग्री

पंजाब निकाय चुनाव में ‘AAP’ की बड़ी जीत, 2027 से पहले मान सरकार को मिला जनता का भरोसा

राज्य

पंजाब निकाय चुनाव में ‘AAP’ की बड़ी जीत, 2027 से पहले मान सरकार को मिला जनता का भरोसा

In Punjab's local body elections, AAP outperformed opposition, indicating strong public support ahead of 2027 assembly elections under CM Bhagwant Mann.

चंदौली में महिला नेता को बाल पकड़कर घसीटा, Video आया सामने

राज्य

चंदौली में महिला नेता को बाल पकड़कर घसीटा, Video आया सामने

उत्तर प्रदेश के चंदौली में महिला नेता के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। घटना का CCTV भी सामने आया है।

केरल में पूर्व CM विजयन के ठिकानों पर ED का छापा, CPI समर्थकों ED की टीम पर हमला

देश-विदेश

केरल में पूर्व CM विजयन के ठिकानों पर ED का छापा, CPI समर्थकों ED की टीम पर हमला

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के विभिन्न ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। यह कार्रवाई CMRL केस से जुड़ी हुई है।

पंजाब मिशन पर BJP का फोकस तेज, हरियाणा CM सैनी से नितिन नवीन ने की मुलाकात

राज्य

पंजाब मिशन पर BJP का फोकस तेज, हरियाणा CM सैनी से नितिन नवीन ने की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं, आगामी चुनावों के लिए पार्टी की सक्रियता बढ़ी।

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश ने किया अंतिम प्रणाम

राज्य

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश ने किया अंतिम प्रणाम

समाजवादी पार्टी के प्रतीक यादव का कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।