हरिद्वार में चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की भीड़, रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए 30 काउंटर

चार धाम यात्रा का पंजीकरण

हरिद्वार में चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की भीड़, रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए 30 काउंटर

हरिद्वार, ऋषिकेश, और विकास नगर में चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बढ़ा। 10,000 से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे।

हरिद्वार में चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की भीड़ रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए 30 काउंटर

रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए 30 काउंटर |

चार धाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। मौके पर ही चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन ने हरिद्वार, ऋषिकेश और विकास नगर में चार धाम व्यक्तियों के लिए पंजीकरण काउंटर बनाए हैं, जहां पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री ऑफलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। 

रजिस्ट्रेशन के लिए 30 काउंटर

प्रशासन और नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 30 काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर मोबाइल टीमें भी लगाई जाएंगी। गीता प्रेस गोरखपुर की तरफ से पुस्तकों के लिए स्टॉल लगाया गया है। चार धाम यात्रा के लिए चार धाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है। 

तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी

पंजीकरण कैंप से मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार, ऋषिकेश और विकास नगर में बनाए गए काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 10000 के पार हो गई है। 10 मई के बाद स्कूलों में छुट्टी हो जाती है। जिससे तीर्थ यात्रियों की भीड़ और बढ़ने की आशंका है। 15 से 20 जून के बीच यात्रियों की संख्या अधिक आने की संभावना है। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से शुरू किया गया था। 17 अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया। 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई। केवल ऋषिकेश में पंजीकरण करने वाले यात्रियों की संख्या 5000 को पार कर गई है। विकास नगर और हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्री पहुंच रहे हैं।

संबंधित सामग्री

 आपराधिक बैकग्राउंड वालों को चिह्नित करने का आदेश, CM धामी बोले - संदिग्धों की खैर नहीं

राज्य

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को चिह्नित करने का आदेश, CM धामी बोले - संदिग्धों की खैर नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल मीटिंग में भूमि अतिक्रमण, मानसून तैयारी, चारधाम यात्रा, और आपदा प्रबंधन पर चर्चा की।

CM धामी ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का  किया उद्घाटन

राज्य

CM धामी ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का किया उद्घाटन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का लोकार्पण किया, जो आगामी कुंभ और चारधाम यात्रा के लिए लाभकारी होगी।

केदारनाथ यात्रा के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना, 9 घायल, ड्राइवर गंभीर

राज्य

केदारनाथ यात्रा के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना, 9 घायल, ड्राइवर गंभीर

रुद्रप्रयाग के पास बद्रीनाथ राजमार्ग पर केदारनाथ जा रहे यात्रियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर गंभीर और अन्य यात्री घायल।

ऋषिकेश में युवकों को नंगा करके पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

ऋषिकेश में युवकों को नंगा करके पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के ऋषिकेष में हरियाणा के युवकों को नंगा कर बीच सड़क पर पीटा गया, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऋषिकेश में 2 युवक फोटो खींचते समय गंगा में बहे, सर्च ऑपरेशन जारी

राज्य

ऋषिकेश में 2 युवक फोटो खींचते समय गंगा में बहे, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के दो युवक ऋषिकेश के प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय तेज बहाव में बह गए। SDRF ने खोज अभियान शुरू किया।