एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते है PM मोदी, एशिया के सबसे बड़े टिहरी पंप स्टोरेज प्ल...

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा

एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते है PM मोदी, एशिया के सबसे बड़े टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण

नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में एशिया के सबसे बड़े टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करने की तैयारी में हैं। इस दौरे से स्थानीय ऊर्जा और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते है pm मोदी एशिया के सबसे बड़े टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण

एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते है PM मोदी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं, जहां वे एशिया के सबसे बड़े 1000 मेगावाट क्षमता वाले टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इस प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मिली जानकारी के मुताबिक, PM मोदी मई के अंतिम सप्ताह या जून की शुरुआत में टिहरी पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि टिहरी झील के किनारे पीएम मोदी की एक बड़ी जनसभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसके साथ ही पीएम मोदी क्षेत्र के विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर सकते हैं। PM के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन, दोनों कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने में जुट गए हैं।

टिहरी हाइड्रो कॉम्प्लेक्स का हिस्सा

THDC इंडिया लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट (PSP), 2400 मेगावाट क्षमता वाले टिहरी हाइड्रो कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है। यह परियोजना आधुनिक पंप स्टोरेज तकनीक पर आधारित है, जिसमें एक्स्ट्रा बिजली का उपयोग कर पानी को ऊपरी जलाशय तक पहुंचाया जाएगा और बिजली की अधिक मांग के समय उससे ऊर्जा उत्पादन किया जाएगा।

माना जा रहा है कि इस परियोजना के शुरू होने से उत्तराखंड में ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

संबंधित सामग्री

वन मंत्री के गांव में गुलदार का खूनी आतंक, महिला पर जानलेवा हमला

राज्य

वन मंत्री के गांव में गुलदार का खूनी आतंक, महिला पर जानलेवा हमला

उत्तराखंड के औणी गांव में गुलदार ने महिला पर हमला किया, घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग पर कार्रवाई की कमी का आरोप।

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

राज्य

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण भारत में विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, जिससे जल समस्या में कमी आई है।

CM धामी ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का  किया उद्घाटन

राज्य

CM धामी ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का किया उद्घाटन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में नई धर्मशाला का लोकार्पण किया, जो आगामी कुंभ और चारधाम यात्रा के लिए लाभकारी होगी।

बद्रीनाथ में टूटा ग्लेशियर, जान-माल का नुकसान नहीं

राज्य

बद्रीनाथ में टूटा ग्लेशियर, जान-माल का नुकसान नहीं

उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूट गया। इससे कोई जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोग इसे प्राकृतिक प्रक्रिया बता रहे हैं।

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने सिंगरौली में त्यागा कारकेड, जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से पहुंचे कार्यक्रम स्थल। लोगों को भा गया अपने मुख्यमंत्री का अंदाज।