Chaitra Navratri 2nd Day: नवरात्रि का दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, ज...

chaitra-navratri-2nd-day-maa-brahmacharini-puja-katha

Chaitra Navratri 2nd Day: नवरात्रि का दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए कैसे पड़ा ये नाम!

chaitra navratri 2nd day नवरात्रि का दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा जानिए कैसे पड़ा ये नाम

Chaitra Navratri 2nd Day: चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि- विधान से पूजा की जाती है।

कहा जाता है कि, मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और साधना की देवी हैं, जिनकी उपासना से ज्ञान, धैर्य और सफलता की प्राप्ति होती है।

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप और महत्व

नवरात्रि के दूसरे दिन पूजी जाने वाली मां ब्रह्मचारिणी के एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में कमंडल होता है। उनका स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य और दिव्य माना जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कठोर तप से मिला ब्रह्मचारिणी नाम

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, मां ब्रह्मचारिणी हिमालय की पुत्री थीं। नारद मुनि के उपदेश के बाद उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक कठिन तपस्या की। इस वजह उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। कहा जाता है कि, ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली देवी।

कहा जाता है कि उन्होंने हजारों वर्ष तक केवल फल-फूल ग्रहण किए और भूमि पर रहकर साधना की। उनकी इस तपस्या से प्रसन्न होकर देवताओं ने उन्हें मनोकामना पूर्ण होने का वरदान दिया, तभी से उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।

पूजा विधि और दिशा का महत्व

नवरात्रि के दूसरे दिन विधि-विधान से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। पूजा करते समय उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में बैठना शुभ माना जाता है। साधक का मुख उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। पूजा में सफेद और सुगंधित फूल अर्पित करना विशेष महत्व रखता है।

प्रिय भोग और रंग

मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर से बनी मिठाइयां बेहद प्रिय मानी जाती हैं। बर्फी का भोग लगाने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। सूजी या बेसन का हलवा भी मां को अर्पित किया जाता है। इस दिन सफेद रंग को विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र

ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:

ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणी। सच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुते

या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

Also Read- Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, आइए जाने देवी के 9 रुपों के बारे में और कहां हैं विराजमान?

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।