Hanuman Jayanti 2026 date: इस साल किस दिन पड़ेगी हनुमान जयंती?

hanuman-jayanti-2026-date-1-or-2-april

Hanuman Jayanti 2026 date: इस साल किस दिन पड़ेगी हनुमान जयंती?

hanuman jayanti 2026 date इस साल किस दिन पड़ेगी हनुमान जयंती

Hanuman Jayanti 2026 date: हनुमान जयंती की तारीख को लेकर इस बार लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ है। वैसे तो हनुमान जयंती का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। लेकिन इस बार चैत्र पूर्णिमा दो दिन होने की वजह से तिथि को लेकर असमंजस बरकरार है कि इस बार हनुमान जयंती किस दिन मनाई जाएगी।

हनुमान जयंती पर हुआ था हनुमान जी का जन्म

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, जिन्हें अंजनी पुत्र के रूप में जाना जाता है। हनुमान जी को “संकट मोचन” कहा जाता है, यानी वे अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करने वाले देवता माने जाते हैं।

माना जाता है कि, जो व्यक्ति सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना करता है, उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

2 अप्रैल को मनाई जाएगी जयंती

पंचाग के अनुसार, पूर्णिमा की शुरुआत 1 अप्रैल सुबह 7:02 बजे से होगी। वहीं पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 2 अप्रैल 7:42 बजे तक है, ऐसे में हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी।

ऐसे करें हनुमान जी की पूजा

अगर आप हनुमान जयंती पर व्रत रहते हैं, तो उस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल या नारंगी वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। लकड़ी की चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। फिर घी का दीपक जलाएं और सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल अर्पित करें।

पंचामृत से स्नान कराए फिर लड्डू का भोग लगाएं। फिर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण करें।

जप करने योग्य मंत्र

ॐ हं हनुमते नमः (108 बार जप करें)

हनुमान गायत्री मंत्र

ॐ आंजनेय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्

इन मंत्रों के जप से साहस, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

किसी से विवाद न करें। 2. तामसिक भोजन से बचें। 3. गलत विचारों से दूर रहें। 4. काले कपड़े पहनने से बचें। 5. घर में स्वच्छता बनाए रखें।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।