Kartikeya Temple Gwalior: देश का पहला और एकमात्र कार्तिकेय मंदिर!

only-one-kartikeya-temple-in-gwalior

Kartikeya Temple Gwalior: देश का पहला और एकमात्र कार्तिकेय मंदिर!

kartikeya temple gwalior देश का पहला और एकमात्र कार्तिकेय मंदिर

Kartikeya Temple Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक मात्र कार्तिकेय मंदिर है, यह मंदिर करीब 450 साल पुराना मंदिर है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यह सिर्फ साल में एक दिन ही खुलता है। बताया जाता है कि, यह मंदिर साल में एक बार सिर्फ 'कार्तिक पूर्णिमा' के दिन ही खुलता है। उस दिन यह मंदिर 24 घंटे तक खुला रहता है। उस दिन भक्त दूर – दूर से भगवान के दर्शन करने इस मंदिर में कार्तिकेय भगवान के दर्शन करने  पहुंचते हैं।

देश का एकमात्र कार्तिकेय मंदिर

यह मंदिर मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के जीवाजीगंज इलाके में स्थित है। कहा जाता है कि,  यह प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का एक मात्र मंदिर है, जहां कार्तिकेय विराजमान है। खास बात यह है कि यह मंदिर साल में सिर्फ एक बार ही खुलता है। इस मंदिर में कार्तिकेय के अलावा हनुमान, गंगा, जमुना, सरस्वती और लक्ष्मीनारायण आदि भगवान विराजमान हैं। इस मंदिर के पट कार्तिक पूर्णिमा के दिन 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। Kartikeya Temple MP

आखिर साल में सिर्फ एक दिन क्यों खुलता है मंदिर?

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, एक बार कार्तिकेय और गणेश के बीच बहस छिड़ी थी तब भगवान शिव और माता पार्वती ने अपने दोनों पुत्र गणेश और कार्तिकेय से कहा था कि- तुम दोनों में से जो तीनों लोको की परिक्रमा करके सबसे पहले हमारे पास आएगा, उसकी पूजा सबसे पहले की जाएगी। उसे प्रथम पूज्य माना जाएगा। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के कहने पर तुरंत कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर सवार हुए और तीनों लोकों की परिक्रमा करने निकल पड़े। वहीं भगवान गणेश परिक्रमा करने की वजाह वो माता – पिता की परिक्रमा करने लगे। परिक्रमा पूरी करने के बाद उन्होंने कहा मेरी परिक्रमा पूरी हो गई। इस पर माता पार्वती ने कहा कि कैसे- तब इसका जबाव देते हुए भगवान गणेश ने कहा – ‘माता-पिता में तीनों लोक समाहित होते।’

भगवान गणेश की बुद्धिमत्ता से हुए माता - पिता प्रसन्न

गणेश भगवान का जबाव सुनकर माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ उनकी बुद्धिमत्ता देखकर प्रसन्न हो गए। उन्हें विजेता घोषित कर दिया। तब भगवान भोलेनाथ ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि- उनकी पूजा सभी देवी देवताओं से पहले होगी और उन्हें प्रथम पूज्य देवता माना जाएगा।

कार्तिकेय ने नाराजगी में दिया श्राप

किवदंती के है कि, गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता बनाने से कार्तिकेय माता पार्वती से नाराज हो गए थे। गुस्से में गुफा के अंदर चले गए। और कहा अब वो किसी को दर्शन नहीं देंगे। कार्तिकेय ने श्राप दिया कि- अगर किसी महिला ने उनके दर्शन किए तो वो विधवा हो जाएगी। और पुरुष 7 जन्म तक नरक में जाएंगे। इस पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती ने उन्हें समझाया, तब कार्तिकेय का गुस्सा शांत हुआ फिर उन्हें उनकी गलती का पछतावा भी हुआ। और उन्होंने साल में एक बार अपने जन्मदिन के मौके कार्तिक पूर्णिमा पर दर्शन देने के लिए राजी हुए। इसी वजह से ग्वालियर में बना यह कार्तिकेय मंदिर साल में एक बार खुलता है।

संबंधित सामग्री

लियोनेल मेसी ने तोड़ा FIFA वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड

खेल

लियोनेल मेसी ने तोड़ा FIFA वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड

FIFA वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी ने सबसे ज्यादा गोल दागने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया, मिरोस्लाव क्लोजे के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए।

IND vs PAK Hockey FIH Pro London  League 2026:  भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज

खेल

IND vs PAK Hockey FIH Pro London League 2026: भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज

भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें FIH प्रो लीग 2026 के पहले मैच में लंदन में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने पिछले टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराया था।

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

मानसून की तेज गतिविधियाँ देश भर में जारी हैं, मुंबई के करीब पहुंचा। यूपी, एमपी में आंधी और बारिश से हुई दो मौतें, पंजाब में भी नुकसान।

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

लाइफ स्टाइल

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार