शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राजस्थान ठगी गिरोह गिरफ्तार

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राजस्थान के झुंझुनूं में एक ठगी गिरोह, जो शादी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाता था, के मुख्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा |

Rajisthan Luteri Dulhan: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शादी के नाम पर लाखों रुपये ठगी हुई। एक शातिर ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग  जो पहले शादी करती है, फिर पैसे लेकर फरार हो जाती है, इस काम वो अकेली नहीं पूरा एक गैंग शामिल है।

सुलताना थाना पुलिस ने ठगी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कथित दुल्हन समेत गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

किठाना गांव के रहने वाले सत्यवीर जाट अपने बेटे अशोक की शादी न हो पाने से परेशान थे। इसी बीच उनके परिचित अशोक कुमार ने शादी कराने का भरोसा दिलाया और इसके बदले मोटी रकम मांगी। बेटे का घर बसाने की चाह में परिवार ने बिना ज्यादा जांच के आरोपी को 2 लाख 10 हजार रुपये सौंप दिए। 

योजना के मुताबिक, अशोक की शादी संतोष देवी नाम की महिला से करा दी गई। शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था, लेकिन यह खुशी महज कुछ घंटों की ही मेहमान साबित हुई।

शादी की पहली सुबह दुल्हन हुई फरार

शादी की अगली सुबह परिवार जागा तो नई दुल्हन गायब थी। न सिर्फ दुल्हन फरार हुई, बल्कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद भी गायब थे। काफी खोजबीन के बाद जब दुल्हन का कोई अता-पता नहीं चला तो परिवार को ठगी का अंदाजा हुआ और उन्होंने सुलताना थाना में शिकायत दर्ज कराई।

उदयपुर में मिली लुटेरी दुल्हन

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सबसे पहले गैंग के दो मुख्य सदस्य किशनलाल और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से पुलिस की टीम उदयपुर के सोम क्षेत्र पहुंची और कथित दुल्हन संतोष देवी तथा उसके साथी सुंदरलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

गैंग कैसे करता था ठगी?

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि, यह गिरोह बहुत ही व्यावस्थित तरीके से काम करता था। इनका निशाना मुख्य रूप से वे परिवार होते थे जिनकी शादी नहीं हो पा रही होती थी। पहले शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ले लेते थे। फिर फर्जी दुल्हन भेजकर एक-दो दिन बाद जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाते थे।

आरोपी गिरफ्तार

अदालत ने आरोपी संतोष देवी और सुंदरलाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस गैंग के पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इन लोगों ने राजस्थान और अन्य राज्यों में अब तक कितने परिवारों को ठगा है।

 


 

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

राज्य

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

भजनलाल शर्मा की सरकार ने राजस्थान के 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को 'कनिष्ठ सहायक' के पद पर सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया।

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राज्य

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दतिया में एक युवक ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का इंस्पेक्टर बताकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

राज्य

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर 7 मीटर केबल चोरी के कारण रेल संचालन 3 घंटे तक प्रभावित रहा, जिसमें 19 ट्रेनों को देरी हुई और 2 महिलाएं गिरफ्तार की गईं।

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

राज्य

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, गर्लफ्रेंड बोली ताऊ को रास्ते से हटा दो, बॉयफ्रेंड ने की हच्या

प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने बॉयफ्रेंड हिमांशु यादव समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हिमांशु ने अपनी गर्लफ्रेंड की बात मानते हुए अपने चाची-चाचा को मार डाला।

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।