200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

बदायूं में खौफनाक हत्या

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बदायूं में 200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की भाइयों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती दोस्त बना कातिल लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट

200 रुपये की कीमत पर टूटी दोस्ती: दोस्त बना कातिल, लोहे की चेन से बेरहमी से युवक को उतारा मौत के घाट | None

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज 200 रुपये के विवाद ने दोस्ती के रिश्ते को खून में बदल दिया। एक युवक ने अपने ही दोस्त की अपने भाइयों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लोहे की चेन और उसमें लगे ताले से पीट-पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

उधारी को लेकर हुआ विवाद, फिर हमला

पुलिस ने बताया कि यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा रोड, आजाद की गली के पास की है। मृतक की पहचान चौधरी सराय निवासी 28 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शाहिद और उसके दोस्त नईम के बीच 200 रुपये की उधारी को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि नईम ने अपने भाई फजल और रिश्तेदार वासिफ को मौके पर बुला लिया।

इसके बाद तीनों ने मिलकर शाहिद पर लोहे की चेन और ताले से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने लगे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी फजल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुरानी दोस्ती का हुआ खौफनाक अंत

पूछताछ में सामने आया कि शाहिद और नईम के बीच करीब पांच साल पुरानी दोस्ती थी। दोनों पहले साथ में पेंटिंग का काम करते थे। उसी दौरान शाहिद ने नईम से 500 रुपये उधार लिए थे, जिनमें से 300 रुपये वापस कर दिए गए थे, लेकिन 200 रुपये बाकी रह गए थे।

इसी छोटी सी रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और अंततः यह झगड़ा हत्या में बदल गया।

परिवार में मचा कोहराम

मोहल्ले के लोगों के अनुसार, शाहिद दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उसका छोटा भाई मुंबई में काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सिटी एसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में मिले युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

जुर्म गाथा

राजकोट में सनसनीखेज डकैती:बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया बंधक, लूट ले गए 2.47 करोड़ रुपये नकद और कीमती सामान

राजकोट के शापर-वेरावल क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यवसायी के घर में देर रात घुसकर करोड़ों रुपये की लूट की।

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

राज्य

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

ग्वालियर में 8 वर्षीय बच्ची चोरी के शक में पड़ोसी द्वारा पिटाई से मर गई। पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, पत्नी फरार।

खेत की रखवाली कर रही महिला से दरिंदगी, पानी मांगने के बहाने किया दुष्कर्म

राज्य

खेत की रखवाली कर रही महिला से दरिंदगी, पानी मांगने के बहाने किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमला में खेत की रखवाली कर रही एक महिला को बदमाश ने अपना शिकार बनाया। घटना 18 और 19

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

राज्य

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 10वीं के छात्र ने अपने दोस्त की छोटी सी बात पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की।