मेरठ में एक मां ने अपने 7 महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को दफना दिया। महिला का पति नोएडा में नौकरी करता है। घटना के दौरान वह घर नहीं था। महिला का एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा है।
‘नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना’
इसको लेकर पति-पत्नी में 15 दिन से पहले विवाद हुआ था। तब महिला ने अपने पति से कहा था कि नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना, जैसा मुस्कान ने अपने पति सौरभ के साथ किया, वैसा ही तेरे साथ हो सकता है। इसके बाद पति नौकरी पर चला गया। महिला ने अपने 7 महीने के बेटे की हत्या कर दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव की है।
महिला हुई गिरफ्तार
पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने बेटे की हत्या कर शव को दफनाने की बात कबूल की है। पति अमित का आरोप है कि 7 जून 2026 को उसकी पत्नी ने कबूल किया कि गुस्से में आकर उसने ही नवजात की हत्या की थी। इसके बाद उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की मांग की।