India Wins SAFF Womens Championship: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने 7 साल बाद साउथ एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप का ताज अपने नाम कर लिया। टीम ने शनिवार रात गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराया। भारत ने इस जीत के साथ छठी बार SAFF खिताब पर कब्जा जमाया है।
पहला हाफ में टीम का प्रदर्शन
भारत की ओर से प्यारी जाख्सा ने 42वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इंजरी टाइम में रितु पोर्ना चकमा ने बांग्लादेश के लिए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
दूसरा हाफ में भारत का दबदबा
मैच की शुरुआत में ही सनफिदा नोंगरुम ने शानदार हेडर से भारत को 2-1 की लीड दिलाई। 82वें मिनट में लिंडा कोम सेर्तो ने बांग्लादेश की डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर तीसरा गोल किया और मैच को 3-1 से समाप्त किया।
टूर्नामेंट में भारत का दमदार प्रदर्शन
मेजबान भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। टीम ने 4 मैचों में सभी जीत दर्ज की, 18 गोल किए और सिर्फ 1 गोल खाया। बांग्लादेश की लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने की उम्मीद भी इसी फाइनल में खत्म हो गई। बांग्लादेश टीम से रितु पोर्ना ने महज 1 गोल किया।

डांगमेई ग्रेस का भावुक विदाई
फाइनल मैच के बाद भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी डांगमेई ग्रेस ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने 2013 में डेब्यू किया था और 95 मैच खेलने के बाद अपने करियर का अंत SAFF खिताब जीतकर किया।

अवॉर्ड्स
टॉप स्कोरर अवेका सिंह चार गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं। सनफिदा नोंगरुम को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया और पंथोई चानू एलांगबाम को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मिला। नेपाल को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया।