ट्विशा केस: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने होगी पूछताछ

ट्विशा शर्मा मौत मामला

ट्विशा केस: सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने होगी पूछताछ

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके पति और सास को सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया, दोनों को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया।


ट्विशा केस सास और पति 5 दिन की cbi रिमांड पर आमने-सामने होगी पूछताछ

एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच अब और तेज हो गई है। शुक्रवार को सीबीआई ने ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 5-5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों के बयानों में कई विरोधाभास मिले हैं, इसलिए आमने-सामने बैठाकर पूछताछ जरूरी है।

रिमांड बढ़ाने की मांग

सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि समर्थ सिंह पहले से 7 दिन की रिमांड पर था, लेकिन जांच में नए तथ्य सामने आने के बाद उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग की गई। एजेंसी का आरोप है कि दोनों जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और कई अहम सवालों के जवाब टाल रहे हैं।

घर के अंदर क्या-क्या हुआ

सूत्रों के मुताबिक, अब सीबीआई ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके तहत ट्विशा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार किया जाएगा। जांच एजेंसी सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, वाई-फाई लॉग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड को जोड़कर यह समझने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले और बाद में घर के अंदर क्या-क्या हुआ।

मारपीट की शिकायत भी की

जांच में यह भी सामने आया है कि ट्विशा ने करीब 20 लाख रुपए के शेयर खरीद रखे थे। आरोप है कि पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह उन शेयरों को अपने नाम कराने के लिए उस पर दबाव बनाते थे। ट्विशा ने अपनी मां से फोन पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत भी की थी।

किन परिस्थितियों में यह घटना हुई

सीबीआई अब डिजिटल एविडेंस, टावर लोकेशन और संदिग्ध मूवमेंट की जांच कर रही है। एजेंसी ट्विशा का डिजिटल अवतार तैयार कर घटना का पूरा सिम्युलेटेड वॉकथ्रू बनाने में जुटी है। इससे यह पता लगाने की कोशिश होगी कि मौत से पहले घर में कौन-कौन मौजूद था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।
 

संबंधित सामग्री

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह आज कोर्ट में पेश,  CBI करेगी आमने-सामने पूछताछ

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह आज कोर्ट में पेश,  CBI करेगी आमने-सामने पूछताछ

CBI ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया है, जिन पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप है।

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: साढ़े 6 घंटे पूछताछ के बाद गिरिबाला को MANIT गेस्ट हाउस ले गई CBI

भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत केस में CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की, जांच की गति तेज।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द की

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। गंभीर साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया गया।

ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ ने क्राइम सीन से सबूत मिटाए ! CBI की जांच में हो रहे कई खुलासे

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ ने क्राइम सीन से सबूत मिटाए ! CBI की जांच में हो रहे कई खुलासे

नोएडा की ट्विशा शर्मा की भोपाल में हुई संदिग्ध मौत की जांच CBI कर रही है। परिवार ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया, ससुराल पक्ष ने आत्महत्या बताई।

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, 5 राज्यों में बिका पेपर

देश-विदेश

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, 5 राज्यों में बिका पेपर

CBI ने NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र और राजस्थान में पेपर लीक के प्रमुख केंद्र खुलासे।