वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल में वंदे मातरम विवाद

वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल विधानसभा में वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाने पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी तेज। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

वंदे मातरम के अपमान पर cm साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

केरल में वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश की जनता उन लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी, जो वंदे मातरम और भारत माता का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें “भारत माता की जय” बोलने में परेशानी होती है, उनका हश्र आज पूरा देश देख रहा है।

केवल शुरुआती हिस्सा बजाने से जुड़ा

दरअसल, मामला केरल विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस बैंड द्वारा वंदे मातरम का केवल शुरुआती हिस्सा बजाने से जुड़ा है। लोक भवन की ओर से पूरे राष्ट्रगीत के पूर्वाभ्यास के निर्देश दिए गए थे, लेकिन राज्य सरकार ने पुरानी परंपरा का हवाला देते हुए सिर्फ शुरुआती अंश ही बजवाया। इसी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

वहीं, मीसाबंदियों की पेंशन को लेकर भी सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि मीसाबंदियों को दी जाने वाली पेंशन भाजपा को अपने फंड से देनी चाहिए। इस बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को इमरजेंसी की याद दिलाई।

1975 में कांग्रेस ने संविधान 

सीएम साय ने कहा कि 1975 में कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रखकर देश में आपातकाल लागू किया था। उस समय गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेलों में डाल दिया गया, जिससे कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा कि मीसाबंदियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया था और भाजपा उनका सम्मान करती है।

इसी बीच राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का भी भव्य शुभारंभ हुआ। कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस महोत्सव में आम की 250 से अधिक प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस अनूठे आयोजन को देखने की अपील की है।
 

संबंधित सामग्री

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

Pranit More faced criticism after a controversial video from his show went viral. He apologized on Instagram, expressing regret and promising improvement.

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

देश-विदेश

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

केरल हाईकोर्ट ने मानसिक तनाव के चलते एक महिला की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी, जिसे पहले अपने बच्चे की हत्या का दोषी पाया गया था।

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राज्य

प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन, CM शर्मा बोले - आत्मनिर्भर बन रहा राजस्थान

राजस्थान में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए BJP किसान मोर्चा ने जयपुर में कार्यशाला आयोजित की, जिसमें मॉडल गांव बनाने की योजना की घोषणा की गई।