Farrhana Bhatt React On Trollers: खामेनेई की मौत पर जताया था दुख, ट्रोल होने पर दिया करारा जवाब!

farrhana-bhatt-react-on-trollers

Farrhana Bhatt React On Trollers: खामेनेई की मौत पर जताया था दुख, ट्रोल होने पर दिया करारा जवाब!

farrhana bhatt react on trollers खामेनेई की मौत पर जताया था दुख ट्रोल होने पर दिया करारा जवाब

Farrhana Bhatt React On Trollers: ‘बिग बॉस सीजन 19’ की फेमस कंटेस्टेंट जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल हि में उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन होने पर दुख जताया था, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया। लेकिन अब फरहाना भट्ट ने इस पर ट्रोलर्स को करारा जबाव दिया है। उन्होंने कहा कि- 'मैं हमेशा अपने देश के समर्थन में खड़े होकर काम किया है।' आगे कहा - मुझे जज करने से पहले खुद के गिरिवान में झांककर देंखे।

ट्रोलर्स को फरहाना का जवाब

फरहाना एक इंवेंट में पहुंची थी उस दौरान उन्होंने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि- 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और लोग अपने विचार अलग-अलग तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। विचारों में मतभेद होना स्वाभाविक है और मैं इसे स्वीकार करती हूं।' आगे कहा कि- 'लोग उनकी बात को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने देश के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी।उन्होंने कभी भारत के खिलाफ कोई बात नहीं की है।'

लोगों के जज करने पर फरहाना ने कहा-

' ये सही तरीका नहीं है। मुझे जजमेंट का कोई खौफ नहीं है। लेकिन मुझे लगता है ऐसे लोगों को एक बार सोचना चाहिए। अपने अंदर झांकना चाहिए, उन्होंने सोचना चाहिए था कि उस वक्त मेरे वर्डिंग्स क्या थे। उन्हें मेरी बात खुद सुननी चाहिए। मैं ये कह दूं कि जब तक मेरी सांस है, मैं कभी अपने देश के खिलाफ नहीं जाऊंगी। ना ही कभी मैं देश के खिलाफ गई हूं। आप एक सबूत दिखा दो मुझे कहीं भी, मैंने आज तक कभी भी ऐसी बातें नहीं बोली हैं।"

होली मनाने को लेकर दिया जवाब

फरहाना ने जब होली का त्योहार मनाया तो कई लोगों ने उन्हें इस पर भी ट्रोल किया ऐसे में उन्होंने इस फर जवाब देत हुए कहा कि- 'भारत एक स्वतंत्र देश है। यहां हर व्यक्ति को अपने तरीके से त्योहार मनाने और अपनी बात रखने का अधिकार है, बशर्ते इससे देश की गरिमा को ठेस न पहुंचे।'

खामेनेई की मौत पर फरहाना ने जताया था दुख

मीडिया एजेंसी के अनुसार, फरहाना ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि- “बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।”

  Also Read- Rocky On Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर फरहाना ने जताया दुख, वहीं शोक मनाने वालों पर बरसे रॉकी!

संबंधित सामग्री

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

मनोरंजन

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पटना में जारी है।

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

राज्य

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

देहरादून में एक सिटी बस ने पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लालपुल क्षेत्र में हुई, जहां बस अनियंत्रित हो गई।

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

देश-विदेश

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी, जिसमें ममता बनर्जी को अध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को महासचिव बताया गया।

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

अयोध्या राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट CM योगी आदित्यनाथ को सौंपी।

MP सरकार का फैसला:सांदीपनि स्कूलों में अब ‘इलेक्ट्रिक किचन’ से बनेगा मिड-डे मील, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित भोज

राज्य

MP सरकार का फैसला:सांदीपनि स्कूलों में अब ‘इलेक्ट्रिक किचन’ से बनेगा मिड-डे मील, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित भोज

मध्य प्रदेश सरकार ने सांदीपनि स्कूलों में इलेक्ट्रिक किचन व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिलेगा।