इमरान हाशमी H1N1 से संक्रमित

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव; ‘आवारापन 2’ के प्रमोशन के बीच बिगड़ी तबीयत

इमरान हाशमी का H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आया। यह खबर उनकी फिल्म 'आवारापन 2' की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बीच सामने आई है।

By : रोहन उमक
इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव; ‘आवारापन 2’ के प्रमोशन के बीच बिगड़ी तबीयत

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू, H1N1 टेस्ट आया पॉजिटिव; ‘आवारापन 2’ के प्रमोशन के बीच बिगड़ी तबीयत

अभिनेता इमरान हाशमी के फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता स्वाइन फ्लू यानी H1N1 वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनका H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि लगातार शूटिंग और यात्रा के बीच उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने जांच कराई। उनकी टेस्ट रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई।

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच अभिनेता के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की खबर ने उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है।

अभिनेता इमरान हाशमी का ट्वीट

लगातार यात्रा के बाद बिगड़ी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में लगातार यात्रा कर रहे थे। उनकी यात्राओं में रांची का दौरा भी शामिल था। रांची से लौटने के बाद वह कुछ दिनों तक अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।

तबीयत में सुधार नहीं होने पर इमरान ने डॉक्टर से सलाह ली। डॉक्टर की सलाह पर उनका H1N1 टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट सामने आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

एक्टर इमरान हाश्मी

डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे इमरान

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इमरान हाशमी फिलहाल डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक आराम कर रहे हैं। उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने के लिए भी कहा गया है। इस मामले में अभिनेता का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक इमरान हाशमी या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच आई खबर

इमरान हाशमी के लिए यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब उनकी फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ के सीक्वल को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की बात कही जा रही है।

आवारापन 2 की एक झलक

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए खबर लिखे जाने तक 145.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सफलता के बीच इमरान के H1N1 संक्रमित होने की खबर निश्चित तौर पर उनके प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय है।

फिलहाल फैंस अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, उनकी सेहत को लेकर किसी आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती। उनकी स्थिति की निगरानी जारी।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन ने साझा किया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में बार-बार रिजेक्शन का सामना किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों जुलाई 2025 में पहले भी माता-पिता बन चुके हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर