तलाक के बाद मौनी रॉय पहुंची कांस, अपने लुक से लूटी महफिल

Mouni Roy at Cannes 2026

तलाक के बाद मौनी रॉय पहुंची कांस, अपने लुक से लूटी महफिल

Actress Mouni Roy, known for her roles in Indian TV, made a stunning appearance at Cannes 2026, shortly after announcing her divorce from Suraj Nambiar.

तलाक के बाद मौनी रॉय पहुंची कांस अपने लुक से लूटी महफिल

तलाक के बाद मौनी रॉय पहुंची कांस, अपने लुक से लूटी महफिल |

Mouni Roys First Cannes 2026: नागिन सीरियल की फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल हि में मोनी ने पति सूरज नांबियार से तलाक लिया है। और तलाक के ऐलान के बाद अब मौनी कांस में पहुंची है। उनका लुक काफी क्लासी और एलीगेंट है, जिसे देखकर फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों को मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

मौनी की कांस लुक वायरल

कांस 2026 में मौनी रॉय पहुंची इस दौरान उनके पहले लुक में उन्होंने  क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल को चुना। उन्होंने सफेद हॉल्टर नेक कॉलर वाली ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनकर कांस में पहुंची। ड्रेस के साथ उन्होंने कंधों पर ओवरसाइज्ड ब्लैक ट्रेंच कोट कैरी किया था। 

बता दें कि, एक्ट्रेस मौनी यहां फिल्म फेस्टिवल में आने वाले अपने नए प्रोजेक्ट 'बॉम्बे स्टोरीज' के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं।

2023 और 2025 में हो चुकी हैं शामिल

इससे पहले मौनी रॉय साल 2023 और 2025 में भी कांस के रेड कार्पेट पर हिस्सा ले चुकी हैं। एक बार फिर वो इस फेस्टिवल में शामिल हुई हैं। इस बार भी वो अपने लुक से कहर ढा रही हैं। दूसरी सोल्डर कट ब्लू कलर की ब्यूटीफुल ड्रेस पहने हुए मौनी काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने इस ड्रेस के साथ सिल्वर कलरका डायमेंड नेकलेस भी कैरी किया, जो उनके लुक को एलीगेंट टच दे रहा है।

कुछ दिन पहले अलग होने की दी थी जानकारी

मौनी और सूरज ने 15 मई को एक पोस्ट शेयर कर एक-दूसरे से अलग होने की जानकारी दी। उनके पोस्ट में लिखा कि- 

“हमें मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ पर बेवजह और दखल देने वाले अटेंशन को देखकर दुख हो रहा है. हम यह बताना चाहेंगे कि हमने अलग होने का फैसला किया है और मामलों को प्राइवेटली और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए ज़रूरी समय ले रहे हैं”।

उन्होंने आगे लिखा कि- 

'हमारी निजी जिंदगी को लेकर झूठी और मनगढ़ंत कहानियां बनाई गईं, फर्जी नैरेटिव्स फैलाए गए, जबकि वो सब हमारे रिश्ते को लेकर सच भी नहीं हैं। हमने काफी सोच-विचार करने और बदलती निजी प्राथमिकताओं को देखते हुए आपसी समझ से और पूरे सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर बढ़ने का फैसला लिया है। फिलहाल हम इस फेज़ को निजी तरीके और समझदारी से संभालने की कोशिश पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, हम अपनी दोस्ती को आगे बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हमें समझने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं और आप हमारी निजता का सम्मान करें।'

इसके पहले भी तलाक पर किया रिएक्ट

इससे पहले तलाक की खबरे तेज होने और पति सूरज नांबियार को चीटर बताने पर  मौनी रॉय ने रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि , 'सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि वो झूठी खबरें पब्लिश न करें। हमें प्राइवेसी दें।'

साल 2022 में की थी शादी

फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सूरज नांबियार को तीन साल तक डेट करने के बाद गोवा में 22 जनवरी 2022 में शादी कर ली।  यह शादी दो अलग-अलग परंपराओं, मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई थी।

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा था कि, 'आखिरकार मुझे वह मिल ही गया.. हाथों में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से, हमने शादी कर ली! आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। प्यार, सूरज और मौनी”। वहीं सूरज ने  तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “27.01.2022 अपनी सबसे अच्छी दोस्त और अपनी जिंदगी के प्यार से शादी की। खुद को सबसे खुशकिस्मत इंसान महसूस कर रहा हूं'। 

संबंधित सामग्री

कांस फेस्टिवल में छाई ऐश्वर्या राय, उनका तीसरा लुक वायरल...

मनोरंजन

कांस फेस्टिवल में छाई ऐश्वर्या राय, उनका तीसरा लुक वायरल...

Aishwarya Rai captivates the Cannes 2026 Film Festival, going viral with her elegant outfits and a custom feather suit designed by Cheney Chan.

कांस फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंची ऐश्वर्या, अपने ग्लैमरस लुक से लुटी महफिल

मनोरंजन

कांस फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंची ऐश्वर्या, अपने ग्लैमरस लुक से लुटी महफिल

Aishwarya Rai dazzled at Cannes 2026 in a sapphire gown designed by Amit Agarwal, receiving wide acclaim. Her daughter Aaradhya also made an unofficial debut.

कांस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या, वीडियो वायरल

मनोरंजन

कांस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या, वीडियो वायरल

Aishwarya Rai, along with her daughter Aaradhya, was spotted at Mumbai airport heading to the Cannes Film Festival's closing ceremony.

Mouni Husband Suraj On Divorce: मौनी से अलग होने के बाद पति सूरज ने तलाक को लेकर दी सफाई

मनोरंजन

Mouni Husband Suraj On Divorce: मौनी से अलग होने के बाद पति सूरज ने तलाक को लेकर दी सफाई

Actress Mouni Roy and Suraj Nambiar have amicably separated after over three years of marriage, denying any disputes or third-party involvement.

Mouni Roy Suraj Divorce: मौनी रॉय ने पति से लिया तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी!

मनोरंजन

Mouni Roy Suraj Divorce: मौनी रॉय ने पति से लिया तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी!

Mouni Roy and Suraj Nambiar have confirmed their divorce, requesting privacy and expressing distress over media intrusion.