Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

paresh-rawal-on-malamaal-weekly-2-sequel-update

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

paresh rawal on malamaal sequel फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर परेश रावल का 'मालामाल वीकली 2' फिल्म को लेकर एक बयान सामने आया है।

दरअसल, सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' साल 2006 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस से काफी प्यार मिला था। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में परेश रावल ने इस बात की कंफर्मेंशन दे दी है कि, 'मालामाल वीकली2' की शूटिंग जल्द शुरु होगी और वो भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

'मालामाल वीकली 2' को लेकर परेश

रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने 'मालामाल वीकली 2' आने की कंफर्मेशन देते हुए उन्होंने कहा कि- 'वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। 'हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि, , ‘मालामाल वीकली’ के दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने एक नया कॉन्सेप्ट तैयार किया है, यह पहले पार्ट से अलग होगा। उससे कहानी का सीधा जुड़ाव नहीं होगा।

फिल्म के लिए इन एक्टर्स से की बात

सूत्रों के मुताबिक, इस बार किरदार और परिवेश दोनों अलग हो सकते हैं। वहीं कहानी ग्रामीणों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो बड़ी रकम पाने के लिए कई तरह से प्रयास करेंगे। हालांकि करें कुछ भी फिल्म कॉमेडी से भरी होगी। परेश रावल ने बताया कि, फिल्म के लिए राजपाल यादव और रितेश देश मुख से संपर्क किया जाएगा।

'मालामाल वीकली' फिल्म 2006 में हुई थी रिलीज

साल 2006 में 'मालामाल वीकली' रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में परेश रावल के साथ - साथ ओम पुरी, असरानी, राजपाल यादव और रितेश देशमुख भी नजर आए थे। फिल्म कॉमेडी से भरी हुई थी। यह फिल्म 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और 42.7 करोड़ रुपए की कमाई की।

इस फिल्म में एक व्यक्ति ने 1 करोड़ की लॉटरी जीता और उसकी मौत हो जाती है, यह बात परेश रावल को पता चलता है। इसके बाद धीरे - धीरे पूरे गांव में ये बात पता चलने लगती है। उस 1 करोड़ की राशि को आपस में बांटने का फैसला करते है। लेकिन फिर पैसा किसी के हाथ नहीं लगता इसी के ईर्द गिर्द घूमती है फिल्म

 

संबंधित सामग्री

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर,राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

राज्य

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर,राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया। विवादों के बीच, अंतरिम प्रशासन संभालेगा विश्वविद्यालय की जिम्मेदारियां।