Himanshi Khurana Receives Threats: रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह के बाद अब पंजाबी एक्...

himanshi-khurana-receives-threats

Himanshi Khurana Receives Threats: रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह के बाद अब पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को मिली धमकी!

himanshi khurana receives threats रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के बाद अब पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को मिली धमकी

Himanshi Khurana Receives Threats: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और रणवीर सिहं के बाद अब पंजाबी के मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को भी लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है।

जानकारी के मुताबिक, हिमांशी खुराना को लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी मिली बताया जा रहा है कि, उनसे 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। थ्रेट कॉल आने के बाद हिमांशी ने मोहाली पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

 

पुलिस जांच में जुटी

धमकी मिलने के बाद पुलिस कॉल डिटेल की जांच कर रही है। पलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्ट्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, हिमांशी खुराना से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई, जब उन्होंने पैसे देने से इंकार किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कथिततौर पर हिमांशी को यह धमकी लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे हरि बॉक्सर की ओर से मिली है।

कौन है हिमांशी खुराना?

पंजाब की जानी - मानी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना का जन्म 27 नवंबर 1991 को पंजाब के कीरतपुर साहिब में हुआ था। हिमांशी को पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय भी कहा जाता है। इनके सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 12.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ये पंजाबी फिल्म, म्यूजिक और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।

16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरु की। साल 2011 में हिमांशी ने मिस लुधियाना का खिताब जीता था। 2010 में ‘Jodi–Big Day Party’ गाने से डेब्यू किया और बाद में Hardy Sandhu के ‘Soch’ में नजर आईं। ये 'Bigg Boss 13' सीजन में भी नजर आ चुकी हैं।

संबंधित सामग्री

भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ की धार? सिपरी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

देश-विदेश

भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की ‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’ की धार? सिपरी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने मई 2025 में पाकिस्तान के प्रमुख सैन्य अड्डों पर हमला किया, जिससे उसके परमाणु ब्लैकमेल की धार को चुनौती दी गई।

 ATS ने आतंकी साजिश से जुड़े तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, हुए बड़े खुलासे

राज्य

ATS ने आतंकी साजिश से जुड़े तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, हुए बड़े खुलासे

मध्यप्रदेश ATS ने बड़ी कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें शाकिर मेव और नईम अब्दुल्ला शामिल हैं। इन्हें विभिन्न आतंकी गतिविधियों और साजिशों में शामिल पाया गया।

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

देश-विदेश

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, और ऋचा घोष के योगदान से भारत ने बड़ी जीत हासिल की।

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

राज्य

ज्योतिष जीवन को दिशा देने वाली विद्या : विष्णु राजौरिया

ओंकार पीठम् में ज्योतिष प्रशिक्षण का 19वां दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें 25 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं और भविष्य के सत्रों की घोषणा की गई।

MP Monsoon Update: 48 से 72 घंटे में मध्य प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देश-विदेश

MP Monsoon Update: 48 से 72 घंटे में मध्य प्रदेश में दस्तक देगा मानसून, 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में अगले 48 से 72 घंटों में मानसून के प्रवेश की संभावना है, 30 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।