Himanshu Fired After 370 Biryani Controversy: 'बिरयानी 370' की टिप्पणी करने वाले...

Himanshu Fired Over Biryani Controversy

Himanshu Fired After 370 Biryani Controversy: 'बिरयानी 370' की टिप्पणी करने वाले युवक को कंपनी ने जॉब से निकाला!

Himanshu Jangra, a 22-year-old web developer, was fired after his offensive remarks at a comedy show went viral, sparking widespread criticism.

himanshu fired after 370 biryani controversy बिरयानी 370 की टिप्पणी करने वाले युवक को कंपनी ने जॉब से निकाला

Himanshu Fired After 370 Biryani Controversy: 'बिरयानी 370' की टिप्पणी करने वाले युवक को कंपनी ने जॉब से निकाला! |

Himanshu Fired After 370 Biryani Controversy: बिग बॉस 19 के फेम रहे प्रणीत मोरे इन दिनों चर्चाओं में है। दरअसल हाल हि में प्राणित मोरे का गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो रखा गया था। उस शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शो के दौरान 22 वर्षीय हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने अपनी ही एक महिला मित्र की बात बताते हुए बेहद अश्लील और प्राइवेट बाते उस शो में शेयर की थी। इस पर किसी ने उन्हें रोका नहीं बल्कि सब हंसने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हिमांशु और कॉमेडियन प्रणीत मोरे की लोग जमकर आोलचना कर रहे हैं। 

बता दें कि, इस वीडियो के बाद हिमांशु को मिली आलोचनाओं की वजह से उसे कंपनी ने जॉब से निकाल दिया।

हिमांशु की जॉब गई

22 साल के हिमांशु जांगला वेब डेवलपर है, वो  गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन में काम करते थे। लेकिन इस वीडियो के आने के बाद कंपनी को कई सारे कॉल और मेल गए कि, हिमांशु को नौकरी से निकाल दिया जाए। इसके बाद कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।

कैसे शुरु हुआ विवाद?

शो में बातचीत के दौरान जांगड़ा ने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि- 'हम मार्केट में गए। तो वो कहती क्या खिलाओगे? तू बता क्या खाएगी? तो हमने चिकन बिरयानी खाई वो आई होगी ₹360 ₹370 की। फिर वो कहती घर छोड़ आओ। मैं कहा यार ₹370 लगे हैं। मैं कहा वसूल तो करूंगा मैं।....युवक का वसूलने से मतलब फिजिकल इंटिमेसी'। इसके बाद युवक ने हद पार कर दी और उसने लड़की के साथ क्या-क्या किया। उसने सब बताया। 

उसने अश्लीलता की हद पार कर दी। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंसते नजर आएं। इसके बाद  प्राणित मोरे ने शुरुआत में हंसते हुए इसे पीक गुरुग्राम कंटेंट बताया और उन्हें मजाकिया होने पर इनाम राशि भी दी।

प्राणित ने मांगी माफी

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म में हिमांशु के साथ - साथ प्रणीत मोरे को बहुत अलोचनाएं मिली। इसके बाद प्राणित मोरे ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि - 'हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा।'

हिमांशु को कंपनी ने जॉब से निकाला 

कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी करते ही कहा कि- 'पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।'

ऑफिस रिव्यू में हिमांशु को बताया मेहनती

कंपनी के फाउंडर ने बताया कि- 'हमने अपनी टीम, खासकर महिला कर्मचारियों से भी बात की। ऑफिस में हिमांशु के व्यवहार का रिव्यू किया और कई जरूरी सवाल पूछे, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि हमें उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। टीम के लोगों ने उसे प्रोफेशनल, सम्मानजनक, मेहनती और अच्छे व्यवहार वाला कर्मचारी बताया। लेकिन वर्कप्लेस के बाहर हुई इस घटना का असर अब वर्कप्लेस पर भी पड़ रहा है। कंपनी, कर्मचारियों, ग्राहकों और यहां के माहौल के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने हिमांशु से अलग होने का फैसला किया है।'

विवेक विश्वकर्मा ने आगे कहा कि-
 
'गलतियों के नतीजे होते हैं, लेकिन समय के साथ युवा डेवलपर्स को सीखने, खुद को समझने और आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए।'

संबंधित सामग्री

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

Pranit More faced criticism after a controversial video from his show went viral. He apologized on Instagram, expressing regret and promising improvement.

जयपुर में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, नौकरी से हटाने के बाद उठाया कदम!

राज्य

जयपुर में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, नौकरी से हटाने के बाद उठाया कदम!

जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ दीपक खारवाल ने नौकरी से हटाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।