अलवर में नेशनल-लेवल के तैराक मंथन चौधरी के साथ हुई मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल..

National Swimmer Attacked in Alwar

अलवर में नेशनल-लेवल के तैराक मंथन चौधरी के साथ हुई मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल..

Manthan Chaudhary, a 20-year-old national-level swimmer, was assaulted by four men at Club-57 swimming pool in Alwar's Roopbas.

अलवर में नेशनल-लेवल के तैराक मंथन चौधरी के साथ हुई मारपीट वीडियो हो रहा वायरल

अलवर में नेशनल-लेवल के तैराक मंथन चौधरी के साथ हुई मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल.. |

Alwar National Swimmer Attacked: अलवर के रूपबास स्थित निजी स्विमिंग पूल क्लब-57 में नेशनल स्तर के स्विमिंग खिलाड़ी मन्थन चौधरी (20) के साथ 4 युवकों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित को बेल्ट से पीटा गया और पानी में लात-घूंसों से बुरी तरह मारा गया। घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है।

पीड़ित का परिचय

मन्थन चौधरी बेंगलुरु में पढ़ाई के साथ-साथ स्विमिंग की प्रोफेशनल प्रैक्टिस कर रहा है। वह फर्स्ट ईयर का छात्र और नेशनल स्तर का खिलाड़ी है। करीब 10 दिन पहले वह अपने परिवार से मिलने अलवर आया था। प्रैक्टिस जारी रखने के लिए पिता ओमप्रकाश चौधरी (ट्रेजरी ऑफिस के सहायक प्रशासनिक अधिकारी) ने क्लब-57 के स्विमिंग पूल में अभ्यास की व्यवस्था की थी।

मंथन से कुछ युवकों ने की मारपीट

9 जून की शाम करीब 5 बजे मन्थन पूल में अभ्यास कर रहा था। उस समय पूल में 6 युवक मौजूद थे (चार अंदर और दो बाहर)। मन्थन ने उनसे अभ्यास के लिए पूल की दीवार के पास चार फीट जगह छोड़ने को कहा। इस पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मन्थन ने स्टाफ से शिकायत की तो युवक और ज्यादा भड़क गए। एक युवक ने बेल्ट निकालकर मन्थन की पीठ पर वार किया और उसे धक्का दे दिया। 

हमला कैसे हुआ?

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि- 'युवक मन्थन को बेल्ट से मार रहे हैं। इसके तुरंत बाद पूल की लाइट चली गई और कैमरा बंद हो गया। 

आरोप है कि, इसी दौरान चारों युवकों ने मन्थन को पानी के अंदर घसीटकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। पीड़ित को अंदरूनी चोटें आई हैं और शरीर पर बेल्ट के निशान भी हैं। 

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित के पिता ओमप्रकाश चौधरी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने मुख्य आरोपी जावेद और उसके साथ मौजूद रहे अन्य साथियों जाहूल, राहुल और एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जांच अधिकारी ASI रामचरण ने बताया कि - 'मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।'
 

संबंधित सामग्री

गुरु रंधावा के जिम में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मनोरंजन

गुरु रंधावा के जिम में हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

Two gunmen attacked a gym in Delhi's Paschim Vihar, associated with singer Guru Randhawa. The Lawrence gang has claimed the attack, citing proximity to Salman Khan.

देहरादून में बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बेरहमी से पीटा, बच्ची की गर्भ में हुई मौत

राज्य

देहरादून में बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बेरहमी से पीटा, बच्ची की गर्भ में हुई मौत

देहरादून में पति ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी के पेट में लात-घूंसे मारे और करंट लगाया, जिससे गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई।

ईरान-इजराइल युद्ध फिर भड़का: सीजफायर के बाद पहला मिसाइल अटैक, इजराइल ने तेहरान-तबरीज पर किया पलटवार

देश-विदेश

ईरान-इजराइल युद्ध फिर भड़का: सीजफायर के बाद पहला मिसाइल अटैक, इजराइल ने तेहरान-तबरीज पर किया पलटवार

सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल अटैक किया, जिसके जवाब में इजराइल ने तेहरान और तबरीज पर हवाई हमले किए।

इंदौर में 'आतंकी' कुत्ते की तलाश जारी: 40 लोगों को काटने वाला डॉग अब भी फरार, 23 कुत्ते पकड़े गए

राज्य

इंदौर में 'आतंकी' कुत्ते की तलाश जारी: 40 लोगों को काटने वाला डॉग अब भी फरार, 23 कुत्ते पकड़े गए

इंदौर में एक आवारा कुत्ते ने 40 से अधिक लोगों को काटा, जिससे डॉक्टर, नर्स और नागरिक प्रभावित हुए। कुत्ते की तलाश में नगर निगम की टीम जुटी हुई है।

केदारनाथ में पुलिस ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, घटना का वीडियो वायरल

राज्य

केदारनाथ में पुलिस ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, घटना का वीडियो वायरल

केदारनाथ में पुलिस ने श्रद्धालुओं को थप्पड़ और लात-घूंसे मारे। वीडियो में हमला करते हुए पुलिस कर्मियों को देखा गया। संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटाया गया।