Afghanistan ODI Series New Update: 13 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरु होने वाली है। इससे पहले हार्दिक और रोहित शर्मा का मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास कर चुके थे। दोनों का अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना कंफर्म था। लेकिन कुछ घंटों बाद ही हार्दिक चोटिल हो गए। अब उनका खेलना मुश्किल हो गया।
हार्दिक फिर हुए चोटिल
फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर चोटिल हो गए। उन्हें जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग) आ गया।
इसके पहले हार्दिक IPL के दौरान मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गए थे। उनके पीठ में जकड़न हो गई थी। इस वजह से चोट से उबरकर फिटनेस क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेने बेंगलुरु पहुंचे थे।
अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक
एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए BCCI सूत्र ने बताया कि- 'अब नई चोट की वजह से उन्हें रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा, जिसके चलते वे आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।'
बताया जा रहा है कि, लंबे ब्रेक के बाद अचानक बॉलिंग का पूरा कोटा डालने की वजह से उनकी जांघ की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वे नई चोट का शिकार हो गए।
रोहित-हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट किया था पास
मंगलवार को हुए फिटनेस टेस्ट के दौरान दोनों इस टेस्ट में पास हो गए थे। पहले दोनों को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। लेकिन अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को फिटनेस क्लियरेंस दे दी थी। लेकिन हार्दिक फिर चोटिल हो गए। इस वजह से अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले सीरीज में नहीं खेल सकते है।