CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

बिहार में पेंशन योजना की घोषणा

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

बिहार की सम्राट सरकार ने पेंशन प्राप्तकर्ताओं के लिए मासिक ₹1100 की नई दर की घोषणा की, जो प्रत्येक माह की 10 तारीख को अंतरित की जाएगी।

cm सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा 10 तारीख को आएगा पैसा

बिहार में पेंशन योजना की घोषणा |

बिहार की सम्राट सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि अब राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को नियमित रूप से पेंशन राशि अंतरित की जाएगी। CM ने नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित DBT कार्यक्रम में भाग लेते हुए राज्य के 94 लाख से ज्यादा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। 

पेंशन योजनाओं का लाभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये प्रतिमाह थी, जिसे बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह किया गया है। वर्तमान में 60 वर्ष से ज्यादा आयु के वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

10 तारीख को पेंशन राशि का भुगतान

CM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर यह राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब आगे हर महीने की 10 तारीख को पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। CM ने उन लोगों से भी अपील की जो 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के होने के बावजूद अभी तक योजना से नहीं जुड़े हैं कि वह जल्द आवेदन करें। जिन लोगों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं होने के कारण पेंशन भुगतान रुका हुआ है, वह जल्द से जल्द आधार लिंक कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें। 

संबंधित सामग्री

बिहार में शादी के नाम पर ठगी, कैश-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन!

राज्य

बिहार में शादी के नाम पर ठगी, कैश-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन!

बिहार के गया जिले में शादी के बहाने एक परिवार से लाखों रुपये, गहने और कपड़े लेकर दुल्हन और उसका परिवार फरार हुआ।

तेज रफ्तार ट्रक ने 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौत!

जुर्म गाथा

तेज रफ्तार ट्रक ने 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौत!

A 19-year-old was fatally struck by a truck while riding his bike near Nalanda's Nagar Nausa Health Center on June 8.

CM सम्राट का बुलडोजर एक्शन, मंत्री के घर पर भी चला बुलडोजर

राज्य

CM सम्राट का बुलडोजर एक्शन, मंत्री के घर पर भी चला बुलडोजर

In Bihar, the government, under CM Samrat Choudhary, is reclaiming encroached government lands, including properties of officials like Minister Shweta Gupta.

दिल्ली और मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार में एक्शन, 5 अस्पताल और 6 होटल सील करने का आदेश

राज्य

दिल्ली और मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार में एक्शन, 5 अस्पताल और 6 होटल सील करने का आदेश

बिहार सरकार ने दिल्ली और मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद होटल, अस्पताल और कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की सख्ती से जांच की है।

 4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

जुर्म गाथा

4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

In Motihari, Bihar, a maulvi was arrested for attempting to sell four minor girls after trapping them in a 'love trap.' All minors were safely recovered.