UP चुनाव: NDA सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा, राजभर-निषाद बोले - हारी हुई सीटें जिता देंगे

UP विधानसभा चुनाव और NDA

UP चुनाव: NDA सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा, राजभर-निषाद बोले - हारी हुई सीटें जिता देंगे

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए NDA सहयोगी दलों ने सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू की। PM नरेंद्र मोदी ने सहयोगियों के साथ बैठक की।

up चुनाव nda सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा राजभर-निषाद बोले - हारी हुई सीटें जिता देंगे

UP विधानसभा चुनाव और NDA |

UP विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही NDA के सहयोगी दलों ने सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 साल PM रहने के अवसर पर बुधवार को दिल्ली में NDA की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसके बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि साल 2022 में जीती हुई सीटों के साथ-साथ उन्हें वे सीटें भी दी जाएं, जहां उनकी पार्टी या BJP दूसरे स्थान पर रही थीं।

हारी सीटों पर दांव

सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान दोनों सहयोगी दलों ने अपनी चुनावी तैयारियों का हवाला देते हुए साफ किया कि 2022 में उनकी जीती हुई सीटें गठबंधन के तहत 2027 में भी उनके पास रहनी चाहिए। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से उन सीटों पर दावा ठोका जो मुस्लिम और यादव बहुल होने के कारण पारंपरिक रूप से BJP के लिए कठिन मानी जाती हैं और जहां BJP चुनाव हार जाती है।

गृहमंत्री को भरोसा 

राजभर और संजय निषाद ने गृहमंत्री शाह को भरोसा दिलाया है कि यदि ये हारी हुई सीटें उनके दलों को दे दी जाएं, तो वे वहां सामाजिक समीकरणों के दम पर जीत दर्ज कर NDA गठबंधन का परचम फहराएंगे। NDA की इस हाईप्रोफाइल बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UP के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सहयोगी दलों की अहमियत का बड़ा संकेत दिया। PM मोदी ने बैठक के बाद खुद संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर को अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाई और दोनों नेताओं से काफी देर तक बातचीत की।

संबंधित सामग्री

अभिजीत बोले - PM के साथ फोटो AI, देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान

देश-विदेश

अभिजीत बोले - PM के साथ फोटो AI, देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी PM मोदी के साथ फोटो AI द्वारा बनाई गई है।

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

राज्य

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए BJP के तीन उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद।

7 दिन से एक जगह ठहरा मानसून, 22 राज्यों में मौसम का कहर: यूपी में चार की मौत

देश-विदेश

7 दिन से एक जगह ठहरा मानसून, 22 राज्यों में मौसम का कहर: यूपी में चार की मौत

दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले सात दिनों से लगभग एक ही स्थिति में ठहरा हुआ है, यूपी में चार की मौत, 22 राज्यों में मौसम का कहर।

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

राज्य

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों की सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भावनात्मक पत्र लिखा गया।