रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे फिल्ममेकर राम , कहा - 'FWICE को बैन करो, रणवीर सिंह को नहीं।'

Ram Gopal Supports Ranveer

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे फिल्ममेकर राम , कहा - 'FWICE को बैन करो, रणवीर सिंह को नहीं।'

Filmmaker Ram Gopal Varma supports actor Ranveer Singh in his dispute with FWICE, criticizing the organization's decision to impose a ban.

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे फिल्ममेकर राम  कहा - fwice को बैन करो रणवीर सिंह को नहीं।

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे फिल्ममेकर राम , कहा - 'FWICE को बैन करो, रणवीर सिंह को नहीं।' |

Ram Gopal Support Ranveer: धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म मेकर फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद जारी है, इसकी वजह से FWICE ने भी रणवीर पर एक्शन लिया था और उन पर बैन लगाने का ऐलान किया। इसके बाद फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे और उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि - 'FWICE को बैन करो, रणवीर सिंह को नहीं।'

फिल्ममेकर राम गोपाल ने एक्स पर किया पोस्ट

फिल्ममेकर राम गोपाल ने रणवीर सिंह का सपोर्ट करते हुए एक्स पर लंबा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि- 'FWICE को बैन करो, रणवीर सिंह को नहीं। गांधीजी के अंदाज वाला यह तथाकथित बैन या असहयोग आखिरकार FWICE के लिए ही एक बड़ा मजाक बन जाएगा।FWICE जिस तरह इसे इंडस्ट्री या कर्मचारियों की सुरक्षा बता रहा है, असल में मामला वैसा नहीं है। यह एक पुरानी और बेकार यूनियन सिस्टम की ताकत दिखाने की कोशिश भर है, जो किसी तरह अपना प्रभाव बनाए रखना चाहती है।चाहे FWICE यह दावा करे कि वह 5 लाख या 50 लाख कर्मचारियों की आवाज है, लेकिन सच्चाई यह है कि उन लाखों लोगों में से ज्यादातर को दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद की असली जानकारी तक नहीं है।'

'FWICE न तो कोई लीगल कोर्ट है और न ही सरकार'

राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा कि- 'FWICE न तो कोई लीगल कोर्ट है और न ही सरकार से ऑथराइज्ड रेगुलेटरी बॉडी। ज्यादा से ज्यादा इसे एक 'कंगारू कोर्ट' कहा जा सकता है, यानी ऐसी व्यवस्था जो न्याय देने का दावा तो करती है, लेकिन वास्तव में कानूनी नियमों, फेयर प्रोसेस और न्यूट्रैलिटी को नजरअंदाज करती है।ऐसा इसलिए क्योंकि इसके फैसले अक्सर पहले से ही कुछ खास एजेंडा रखने वाले लोगों के एक प्राइवेट ग्रुप द्वारा तय कर लिए जाते हैं। इनमें ऐसे एक्टर भी शामिल हैं, जो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता से घबराए हुए हैं।उन्होंने आगे कहा कि यह FWICE के लिए एक बड़ा पीआर डिजास्टर साबित होगा, क्योंकि संगठन एक तरफ अपनी हताशा जाहिर कर रहा है और दूसरी तरफ अपनी पुरानी और अप्रासंगिक सोच भी दुनिया के सामने दिखा रहा है।'

उन्होंने आगे कहा कि - 

उन्होंने कहा कि - 'इस पूरे विवाद की जड़ में एक प्रोड्यूसर का यह दावा है कि उसे प्री-प्रोडक्शन में भारी नुकसान हुआ, लेकिन यह सिर्फ दो पक्षों के बीच का प्राइवेट कॉन्ट्रैक्ट विवाद है। ऐसे विवाद भारत में हर दिन और हर तरह के कारोबार में लाखों बार होते हैं। तब FWICE जैसी संस्थाएं कहां होती हैं?इसके अलावा, इस मामले में वास्तव में क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी सिर्फ विवाद में शामिल पक्षों को ही हो सकती है। इसलिए यह मामला भी किसी अन्य सिविल विवाद की तरह उन्हीं के बीच रहना चाहिए।'

रणवीर के सपोर्ट में राम गोपाल

FWICE को चैलेंज देते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा,

 'अगर कोई पक्ष अदालत जाता है, तो फैसला जज को करना चाहिए। और अगर FWICE का दावा है कि कुछ प्रमुख टेक्नीशियन का समय और मेहनत बर्बाद हुई है, तो मैं उन्हें चैलेंज देता हूं कि वे व्यक्तिगत रूप से सामने आएं, सबूत पेश करें, सार्वजनिक रूप से रणवीर सिंह को जिम्मेदार ठहराएं और यह ऐलान करें कि वे भविष्य में उनकी किसी फिल्म में काम नहीं करेंगेऔर अगर उस प्रोड्यूसर के साथ वास्तव में इतना बड़ा अन्याय हुआ है, तो FWICE के लाखों कर्मचारियों को नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे प्रोड्यूसर्स को रणवीर सिंह के साथ काम करने से बचना चाहिए।'

आगे लिखा कि -

'यहीं पर हम इस पूरे मामले के सबसे अहम बिंदु पर पहुंचते हैं, जिसे हर कोई अपने दिल में जानता है, चाहे वह विवाद में शामिल कंपनी हो या फिर FWICE सच्चाई यह है कि अगर रणवीर सिंह सिर्फ एक बार हां कह दें, तो कल सुबह उनके घर के बाहर चेक लेकर प्रोड्यूसर्स की एक किलोमीटर लंबी कतार लग जाएगी। यह तब भी होगा, जब वे FWICE और संबंधित प्रोडक्शन कंपनी की सभी चेतावनियां सुन चुके होंगे।'

सलमान खान कराने आए थे सुलह

रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने दोनों एक्टर के बीच विवाद सुलझाने के लिए आगे आए। 

सलमान ने की फरहान अख्तर से बात

सूत्रो के मुताबिक, सलमान खान ने फरहान अख्तर से कहा कि- 'फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंसेस (रचनात्मक मतभेद) होना बेहद आम बात है। इसे लेकर विवाद को और ज्यादा बढ़ाना ठीक नहीं है।'

 उन्होंने फरहान को सलाह दी कि- 'वे इस मामले को यहीं खत्म करें और दोनों ही पक्षों को अपने प्रोफेशनल संबंध खराब नहीं करने चाहिए।'

'विवाद को भूलकर आगे बढ़े' - सलमान

सलमान खान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह को सब कुछ भूलकर विवाद खत्म कर आगे बढ़ने को कहा। सलमान ने दोनों एक्टर से सब सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि- 'जब यह मामला पूरी तरह शांत हो जाए, तो उन्हें भविष्य में दोबारा एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।'

'डॉन 3' को लेकर हुआ विवाद

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरु हो चुकी थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे। फिल्म का स्लिक प्रोमो रिलीज करते हुए नये डॉन के रुप में रणवीर सिंह को घोषित किया था। लेकिन सूत्रो के मुताबिक, साल 2024 और 2025 में रणवीर ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव की मांग की थी, इसके बाद फिल्म की राइटिंग और प्री-प्रोडक्शन का काम लगातार आगे बढ़ता चला गया। 

फिर रणवीर ने फिल्म से हटने का फैसला किया और उन्होंने 10 करोड़ रुपए वापस भी किया। और भविष्य में फिल्म में 25 करोड़ का डिस्काउंट देने की पेशकश की। लेकिन एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद विवाद बढ़ता गया। 

FWICE ने लिया था रणवीर पर एक्शन

FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉय्ज) ने सख्त कार्रवाई करते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। बताया जा रहा है कि, जब तक यह मामला नहीं सुलझेगा, रणवीर किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग एक्टर को सपोर्ट करते नजर आएं।

संबंधित सामग्री

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

Pranit More faced criticism after a controversial video from his show went viral. He apologized on Instagram, expressing regret and promising improvement.

रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस रेड: TMC बोली- राजनीतिक बदले की कार्रवाई

देश-विदेश

रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस रेड: TMC बोली- राजनीतिक बदले की कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 3 बजे पुलिस ने रेड की। चार घंटे चली इस तलाशी में ममता बनर्जी भी पहुंचीं। TMC ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।

CG Garaband Couple Murder: भाई -भतीजे ने मिलकर की दंपत्ति की हत्या!

राज्य

CG Garaband Couple Murder: भाई -भतीजे ने मिलकर की दंपत्ति की हत्या!

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में परिवारिक रंजिश के चलते एक दंपति की हत्या की गई। आरोपियों ने शवों को श्मशान में दफना दिया।

ममता के साथ हो गया खेला.. क्या बचा पाएगी पार्टी

देश-विदेश

ममता के साथ हो गया खेला.. क्या बचा पाएगी पार्टी

ममता बनर्जी की हार के बाद TMC में बड़ी टूट। 58 विधायकों और 20 लोकसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी, राज्यसभा के 4 सांसद भी अलग हुए।

NCW Notice To Praneet More: प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें, प्रणीत-हिमांशु-सेजल पर FIR!

मनोरंजन

NCW Notice To Praneet More: प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें, प्रणीत-हिमांशु-सेजल पर FIR!

NCW has issued a notice to Praneet More following the viral video of his show which contained objectionable content about women and deceased.