लखनऊ में रक्षा मंत्री और CM योगी ने किया नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS गोमती स्थापित

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण

लखनऊ में रक्षा मंत्री और CM योगी ने किया नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS गोमती स्थापित

लखनऊ में नवनिर्मित 'नौसेना शौर्य वाटिका' का उद्घाटन किया गया, जिसमें रक्षा मंत्री और CM योगी उपस्थित थे। वाटिका INS गोमती को समर्पित है।

लखनऊ में रक्षा मंत्री और cm योगी ने किया नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन युद्धपोत ins गोमती स्थापित

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण |

लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का भव्य लोकार्पण हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना का उद्घाटन किया। भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और तकनीकी क्षमता को समर्पित यह वाटिका CG सिटी में विकसित की गई है। यहां स्थापित रिटायर्ड युद्धपोत INS गोमती पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बनेगी।

 

युद्धपोत INS गोमती

यह वाटिका इकाना क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर-5 के पास विकसित की गई। लगभग ₹19 करोड़ की लागत से 2 एकड़ से ज्यदा क्षेत्र में तैयार यह वाटिका भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक तकनीकी क्षमता को समर्पित की गई है। वाटिका का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय नौसेना का सेवानिवृत्त युद्धपोत INS गोमती है। यह युद्धपोत 28 मई 2022 को नौसेना सेवा से रिटायर्ड हुआ था।  

क्या बोले CM योगी

CM  योगी आदित्यनाथ ने कहा, लखनऊ अब देश की विरासत, परंपरा और गौरव का एक स्थान बन गया है, जहां आने वाला कोई भी व्यक्ति इन सबको एक जगह देख सकता है। आकाश की ऊंचाइयों को छूने के लिए विराट सोच की जरूरत है। सुरक्षा का मजबूत माहौल ही विकास की गारंटी है। 

रक्षा मंत्री ने की CM की तारीफ

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, UP वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था। अब UP बदल चुका है। CM योगी की कोई सानी नहीं। उन्होंने यहां के बिगड़े हुए लॉ एंड ऑर्डर को जिस तरह से संभाला, वह काबिले तारीफ है। CM योगी ने यूपी की छवि को वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के रूप में पेश की। पहले यहां आने से इन्वेस्टर्स डरते थे।  

संबंधित सामग्री

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

देश-विदेश

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जब एक टिशू पेपर पर बम लिखा हुआ मिला। सुरक्षा जांच के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई।

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

राज्य

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

उत्तर प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति-2026 के तहत, यूपी को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: चौराहे का नाम रखा ''सूर्य चौक''

जुर्म गाथा

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: चौराहे का नाम रखा ''सूर्य चौक''

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की याद में चौराहे का नाम ''सूर्य चौक'' के रूप में बदला गया, स्थानीय पार्षद ने प्रस्ताव रखा।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा में पहुंचे CM योगी, बोले- मारीच और सुबाहु लैंड जिहादी थे

राज्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा में पहुंचे CM योगी, बोले- मारीच और सुबाहु लैंड जिहादी थे

CM Yogi visits Ram Katha in Lucknow, discusses the role of Hindu narratives in nationalism and tackling social issues like 'love jihad'.