उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़, वाहनों की लगी लंबी कतार

उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़

उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़, वाहनों की लगी लंबी कतार

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण भारी जाम और होटलों में नो वैकेंसी की स्थिति।

उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़ वाहनों की लगी लंबी कतार 

उत्तराखंड में पर्यटकों की भीड़ |

उत्तराखंड में वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर दबाव बढ़ गया है। मसूरी में 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा, नैनीताल में होटल-होमस्टे लगभग फुल हो गए, जबकि जोशीमठ में हालात सबसे ज्यादा गंभीर रहे।

वाहनों की लंबी कतार 

जोशीमठ में विष्णुप्रयाग से आगे तक 25 से 30 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई और सैकड़ों पर्यटक घंटों तक जाम में फंसे रहे। वीकेंड और मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इससे मसूरी, नैनीताल और जोशीमठ जैसे प्रमुख पर्यटन केंद्रों में यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। मसूरी के लाइब्रेरी चौक और कैंपटी रोड पर वाहन रेंगते दिखे, जबकि नैनीताल की माल रोड और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ बनी रही।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण यात्रा मार्गों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए मार्ग खुले हैं और यात्रा जारी है, लेकिन कई स्थानों पर वाहनों की ज्यादा संख्या के कारण धीमी गति और जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं बद्रीनाथ मार्ग पर जोशीमठ क्षेत्र में 25 से 30 किलोमीटर लंबा जाम लगने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

संबंधित सामग्री

Top 10 News: ट्विशा केस, NEET पेपर में एयरफोर्स, स्मार्ट सनग्लास पर रोक

देश-विदेश

Top 10 News: ट्विशा केस, NEET पेपर में एयरफोर्स, स्मार्ट सनग्लास पर रोक

ट्विशा मामले में सास-पति CBI रिमांड पर, NEET पेपर्स वायुसेना द्वारा पहुँचाए जाएंगे, उत्तराखंड में जंगल की आग और कर्नाटक में नए CM की शपथ।

अल्मोड़ा में 100 m गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रोली, 2 युवकों की मौत

राज्य

अल्मोड़ा में 100 m गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रोली, 2 युवकों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, जिससे 2 युवकों की मौत हो गई। बचाव दल ने शव बरामद किए।

ऊधम सिंह नगर में तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर बिखरे डॉक्टर के मांस के टुकड़े

राज्य

ऊधम सिंह नगर में तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क पर बिखरे डॉक्टर के मांस के टुकड़े

उत्तराखंड के डॉक्टर को तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मारी, जिससे उन्हें घसीटते हुए 400 मीटर तक ले गया और उनकी मौत हो गई।

सौर ऊर्जा से मिलेगा हरित भविष्य, उत्तराखंड बनेगा नवीकरणीय ऊर्जा का मॉडल- CM धामी

राज्य

सौर ऊर्जा से मिलेगा हरित भविष्य, उत्तराखंड बनेगा नवीकरणीय ऊर्जा का मॉडल- CM धामी

उत्तराखंड में सौर ऊर्जा के विस्तार पर जोर देते हुए, मुख्यमंत्री धामी ने इसे भविष्य की आवश्यकता बताया, विशेषकर पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता में योगदान के लिए।

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, 26  विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

राज्य

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें पार्किंग, पेयजल और सड़क सुधार शामिल हैं।