उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

भारी हादसा बिजौरा में

उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के बिजौरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत और 37 घायल हुए। मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया और आर्थिक सहायता की घोषणा की।

 उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी 4 की मौत cm डॉ यादव ने जताया दुख

उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी |

मध्य प्रदेश के उमरिया और अनूपपुर के बॉर्डर क्षेत्र करन पठार थाना अंतर्गत बिजौरा गांव में एक बड़ा हादसा हुआ। ग्राम पड़मनिया से करीब 41 ग्रामीण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ग्राम बिजौरा पूजा-अर्चना के लिए निकले थे। सफर के दौरान सनी धाम के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, कई लोग भारी-भरकम ट्रॉली के नीचे दब गए।

4 की मौत

हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 

घनश्याम गोड़ 

वीर सिंह (50)

भूपत सिंह (50) 

सहबल बैगा 

जबकि अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। 2 ग्रामीणों ने मौके पर दम तोड़ दिया था, जबकि 2 लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

37 लोग घायल

हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 41 लोग सवार थे। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे में 37 लोग घायल हुए। घायलों में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे बताए गए हैं। कई लोगों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

CM ने जताया दुख

हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए, और घायलों का उपचार जारी है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

संबंधित सामग्री

अल्मोड़ा में 100 m गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रोली, 2 युवकों की मौत

राज्य

अल्मोड़ा में 100 m गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रोली, 2 युवकों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, जिससे 2 युवकों की मौत हो गई। बचाव दल ने शव बरामद किए।

माता वैष्णों देवी के दरबार पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, बताया यहां आने का क्या है उद्देश्य?

राज्य

माता वैष्णों देवी के दरबार पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, बताया यहां आने का क्या है उद्देश्य?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटरा में धार्मिक स्थलों का दौरा किया और माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

रायसेन में कालभैरव धाम पर खूनी संघर्ष, पीठाधीश्वर समेत 5 घायल

राज्य

रायसेन में कालभैरव धाम पर खूनी संघर्ष, पीठाधीश्वर समेत 5 घायल

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में स्थित कालभैरव धाम में हुई हिंसक झड़प में धाम के पीठाधीश्वर समेत कई लोग घायल हुए।


सबसे ज्यादा किसानों से गेहूं खरीदने में एमपी नंबर-1, सीएम डॉ. यादव बोले- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार

राज्य

सबसे ज्यादा किसानों से गेहूं खरीदने में एमपी नंबर-1, सीएम डॉ. यादव बोले- किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने गेहूं खरीद में नया रिकॉर्ड स्थापित करने की घोषणा की। राज्य ने 1.04 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं खरीदा।

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

राज्य

सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसमें 104 लाख 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया।