Paresh Rawal 71st Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर जानिए उनके लाइफ से जुड़ी खास बातें...

Paresh Rawal Celebrates 71st Birthday

Paresh Rawal 71st Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर जानिए उनके लाइफ से जुड़ी खास बातें...

Paresh Rawal turns 71 today, celebrated for his versatile roles in Bollywood from comedy to villainous characters, gaining a special place in audiences’ hearts.

paresh rawal 71st birthday एक्टर के जन्मदिन पर जानिए उनके लाइफ से जुड़ी  खास बातें

Paresh Rawal 71st Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर जानिए उनके लाइफ से जुड़ी खास बातें... |

Paresh Rawal 71st Birthaday:  परेश रावल आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहें हैं। वो जनता के बीच अपने आइकॉनिक किरदार बाबूराव के नाम से मशहूर है। उन्होंने बॉलीवुड में कॉमेडी, विलेन , लीड एक्टर के रुप में कई किरदार निभा चुके हैं। इन किरदारों से उन्होंने जनता के  दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है। 

परेश रावल का जन्म 30 मई 1955 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके पिता बिजनेसमैन थे, परेश को बचपन से ही थिएटर में गहरी दिलचस्पी थी। स्कूल के दिनों से ही वे नाटकों में भाग लेते थे और 15 साल की उम्र में पहली बार उन्हें एक नाटक में अभिनय का मौका मिला।

अपने किरदारों से जीता जनता का दिल

परेश रावल ने बॉलीवुड में कई किरदार निभाएं हैं, उन्होंने  कॉमेडी, विलेन, गंभीर किरदार, सामाजिक फिल्में और ऐतिहासिक भूमिकाओं में नजर आएं हैं। इन सभी किरदारों से उन्होंने जनता के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है।

कॉलेज टाइम में की बदमाशियां

परेश रावल को एक्टिंग का बहुत शौक था और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। कॉलेज के दिनों में उन्हें नाटकों का शौक  था। वो अक्सर क्लास छोड़कर थिएटर रिहर्सल और कैंटीन में समय बिताते थे। एक बार अटेंडेंस कम होने पर प्रिंसिपल ने उन्हें कहा माता-पिता को बुलाकर लाना और एक्टर ने माता-पिता की जगह अपने इलाके के एक उम्रदराज दोस्त को नकली पिता बनाकर कॉलेज ले गए।

परेश रावल की शिकायत सुनते ही नकली पिता बनकर गए दोस्त ने एक्टिंग करते हुए प्रिंसिपल को जोरदार थप्पड़ मार दिया। प्रिंसिपल घबरा गए और बोले, “मारो मत, लड़का बहुत अच्छा है, कॉलेज के लिए ट्रॉफी जीतता है।”

थिएटर के दौरान मिली जीवनसाथी

थिएटर के दिनों में ही परेश की मुलाकात अभिनेत्री स्वरूप संपत से हुई। 1975 में कॉलेज के समय स्वरूप ने परेश की एक स्टेज परफॉर्मेंस देखी और उनकी फैन बन गईं। शो खत्म होते ही उन्होंने बैकस्टेज जाकर परेश से मुलाकात की और वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई।

पहली नजर में प्यार, 12 साल बाद शादी

परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि- 'उन्होंने स्वरूप को पहली नजर में देखकर ही शादी का फैसला कर लिया था। उन्होंने स्वरूप से कहा था कि - 'पहली बार स्वरूप को देखते ही उन पर फिदा हो गया था। जब यह बात अपने दोस्त महेंद्र जोशी को बताई तो उसने कहा कि तुझे पता है तू जिस कंपनी में काम कर रहा है। उसके बॉस की बेटी है। मैंने कहा कि किसी की भी बेटी हो, बहन हो, मां हो, मैं इसके साथ शादी करूंगा।'  

उन्होंने आगे बताया कि - 

'मैंने स्वरुप को 1975 में प्रपोज किया, और पहली मुलाकात के कुछ महिने बाद ही उन्होंने स्वरुप से कहा मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। लेकिन ये मत कहना कि पहले एक - दूसरे को जानते हैं, फिर आगे बढ़ते है, क्योकि मरते दम तक कोई किसी को नहीं जान पाता इसलिए मेरे साथ ये वाली बातें मत करना।' 12 साल के रिश्ते के बाद, 1987 में उन्होंने मुंबई के लक्ष्मीनारायण मंदिर में एक पेड़ के नीचे सात फेरे लिए। इस शादी में सिर्फ 9 पंडित थे और कोई मंडप नहीं था। उनके दो बेटे हैं – आदित्य और अनिरुद्ध। 

फिल्मी करियर की शुरुआत

परेश रावल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1982 की गुजराती फिल्म ‘नसीब नी बलिहारी’ से की। बॉलीवुड में उन्होंने 1984 में केतन मेहता की फिल्म ‘होली’से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में भी शानदार अभिनय किया। 

‘बाबूराव’ से मिली सबसे ज्यादा लोकप्रियता

प्रियदर्शन की फिल्म ‘हेरा फेरी’ में ‘बाबूराव गणपत राव आपटे’ का किरदार परेश रावल के करियर का मील का पत्थर साबित हुआ। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। लेकिन अब यही किरदार उनके लिए एक बोझ बन चुका है।

राजनीति में भी आजमाया हाथ

2014 में परेश रावल ने राजनीति में कदम रखा और अहमदाबाद ईस्ट से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। परेश ने कहा था कि उन्हें यकीन था कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, इसलिए वह राजनीति में आए।

परेश रावल की फेमस फिल्में 

परेश रावल सबसे लोकप्रिय और वाणिज्यिक सफल फिल्मों में क्षणाशन (1991), मनी (199 3), मनी मनी (1995), गोविंदा गोविंदा (1994), रिक्शावुडू (1995), बावागरु बागुनारा (1998), शंकर दादा एमबीबीएस (2004), और टीन मार (2011) 2012 में आयी फिल्म ओह माई गॉड, वर्ष 2018 में राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू ,वेलकम बैक, फरारी की सवारी, रेडी, अतिथि तुम कब जाओगे?, मेरे बाप पहले आप, भूल भुलैया, मालामाल वीकल, भागम भाग, हंगामा, फिर हेरा फेरी इत्यादि।

240 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय

अपने चार दशक के करियर में परेश रावल ने करीब 240 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने गंभीर, कॉमिक, निगेटिव हर तरह के किरदारों में जान डाली है। चाहे ‘सिर्फ तुम’ का खलनायक हो या ‘OMG’ का गहराई भरा किरदार – परेश रावल हर बार दर्शकों को चौंकाते रहे हैं। 

परेश रावल के वर्कफ्रंट की बात करें तो

हालहि में वो अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आए थे। थामा,  'द ताज स्टोरी' , द स्टोरीटेलर सीरीज जो सत्यजीत रे की एक कहानी पर आधारित इस फिल्म में परेश रावल एक धनी व्यवसायी के मुख्य किरदार निभाया।

अब वो 'वेलकम टू द जंगल' और 'भागम भाग 2' जैसी बहुचर्चित फिल्मों में नजर आएंगे। 

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

मनोरंजन

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

रवीना टंडन ने ऋषिकेश के दो दिवसीय दौरे में गंगा आरती, कथा सुनी और गौ पूजन किया। उन्होंने साड़ी पहनकर स्कूटी से जानकी सेतु पार किया।

रिलीज से पहले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कमाए ₹120 करोड़, अक्षय कुमार की फीस ने चौंकाया

मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ ने कमाए ₹120 करोड़, अक्षय कुमार की फीस ने चौंकाया

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले ही 120 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में अक्षय के साथ बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी।

आमिर खान की शादी को लेकर राखी गुलजार का बयान आया सामने!

मनोरंजन

आमिर खान की शादी को लेकर राखी गुलजार का बयान आया सामने!

Rakhee Gulzar supports Aamir Khan's decision to marry at 61, citing age should not define happiness in marriage, references Robert De Niro.

56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!

मनोरंजन

56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!

Malayalam actor Salim Kumar has died at the age of 56 due to cardiac arrest. He was admitted in a Kochi hospital battling serious illnesses.

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

मनोरंजन

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sonu Mishra withdrew from 'Kala Hiran' after concerns over the portrayal of Salman Khan. Producer Amit Jani ignored Salman's legal notice, fueling the dispute.