सुरभि ज्योति ने 13 जून को दिया बेटी को जन्म, फैंस से साझा की खुशखबरी

सुरभि ज्योति बनीं माँ

सुरभि ज्योति ने 13 जून को दिया बेटी को जन्म, फैंस से साझा की खुशखबरी

'कबूल है' की फेम सुरभि ज्योति ने अपने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खबर साझा की। फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सुरभि ज्योति ने 13 जून को दिया बेटी को जन्म फैंस से साझा की खुशखबरी

सुरभि ज्योति ने 13 जून को दिया बेटी को जन्म, फैंस से साझा की खुशखबरी |

Surbhi Jyoti Become Mother: 'कबूल है' सीरियल की फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर आई नन्ही परी। उन्होंने 13 जून शनिवार को बेबी गर्ल को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट से फैंस के साथ साझा की।  

सुरभि का पोस्ट वायरल

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में बताया की उन्होंने 13 जून को बेटी को जन्म दिया है। पोस्ट में एक खूबसूरत पिंक कलर का गुलाब बना हुआ है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा -  ॐ, हमारी बेटी आ गई है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हैं।'  

फैंस दे रहें शुभ कामनाएं

एक्ट्रेस की पोस्ट आने के बाद फैंस उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं। सब उनकी बच्ची को ब्लेसिंग दे रहे है।

11 फरवरी को की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

11 फरवरी को एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपने और हसबैंड सुमित की पैरों वाली तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक बच्चे का सूज था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि-  'हमारी एडवेंचर जर्नी शुरू हो रही है. लिटिल लव जून में आ रहा है।'

सुरभि ज्योति ने साल 2024 को की थी शादी

सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर सुमित सूरी (Sumit Suri) के साथ शादी की थी। यह शादी उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास एक लग्जरी रिजॉर्ट में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी।

एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो

सुरभि ज्योति ने जी टीवी के हिट शो 'कबूल है' में 'ज़ोया फारूकी' और कलर्स टीवी के सुपरहिट सुपरनैचुरल शो 'नागिन 3' में 'बेला सहगल' के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल की। फिलहाल काम से उन्होंने ब्रेक ले रखा है।

 बता दे कि, उन्होंने 'तन्हाई' (2017) जैसी वेब सीरीज में काम किया है और 2021 में फिल्म 'क्या मेरी Sonam Gupta Bewafa Hai?' से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। इसके अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं।


 

संबंधित सामग्री

कृति सेनन का रश्मिका को प्रोटेक्ट करते हुए वीडियो हुआ वायरल

मनोरंजन

कृति सेनन का रश्मिका को प्रोटेक्ट करते हुए वीडियो हुआ वायरल

कृति सेनन और रश्मिका मंधाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां कृति रश्मिका को भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिख रही हैं।

भोपाल से गिरफ्तार आरोपी को MP में नेटवर्क खड़ा करने का मिला था टास्क, ATS कर रही गहन जांच

राज्य

भोपाल से गिरफ्तार आरोपी को MP में नेटवर्क खड़ा करने का मिला था टास्क, ATS कर रही गहन जांच

भोपाल में राजद्रोह के आरोपी मोहम्मद फराज की डिजिटल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच जारी है। उसे युवाओं को जोड़ने और विदेशी संपर्कों की भूमिका का खुलासा होने की संभावना।

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

Pranit More faced criticism after a controversial video from his show went viral. He apologized on Instagram, expressing regret and promising improvement.

Instagram Plus लॉन्च, अब चोरी-छिपे देख सकेंगे दूसरों की Instagram Stories!

देश-विदेश

Instagram Plus लॉन्च, अब चोरी-छिपे देख सकेंगे दूसरों की Instagram Stories!

Meta introduces Instagram Plus, a premium subscription offering extended story duration, priority feeds, and more exclusive features.

लापता कुत्ते के लिए फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, हत्या की जताई आशंका!

मनोरंजन

लापता कुत्ते के लिए फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस, हत्या की जताई आशंका!

Actress Manjari Fadnis shared a tearful video demanding justice for Mikey, a street dog allegedly beaten to death in her society.