तेल की जंग से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स खुलते ही 1900 अंक टूटा

market-crashes-due-to-oil-war-sensex-falls-1900-points

तेल की जंग से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स खुलते ही 1900 अंक टूटा

तेल की जंग से शेयर बाजार में कोहराम सेंसेक्स खुलते ही 1900 अंक टूटा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर अब वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखने लगा है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जहां BSE Sensex खुलते ही करीब 1900 अंक टूट गया।

खुलते ही धड़ाम हुए सेंसेक्स और निफ्टी

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत बेहद कमजोर रही. सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,704 के मुकाबले गिरकर 74,750 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 74,685 तक फिसल गया.वहीं Nifty 50 भी 550 अंक से ज्यादा टूटकर 23,197 के स्तर पर खुला। यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़ा झटका साबित हुई।

तेल की कीमतों में उछाल बड़ी वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब “तेल युद्ध” का रूप लेता जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude की कीमत बढ़कर 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है.कतर के LNG प्लांट पर हमले और खाड़ी देशों में तेल-गैस ठिकानों को निशाना बनाए जाने से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट

भारतीय बाजार से पहले ही एशियाई बाजारों में गिरावट के संकेत मिल चुके थे,जापान का Nikkei 225 1500 अंक से ज्यादा टूटा, हांगकांग का Hang Seng Index 500 अंक से ज्यादा गिरा,दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.5% से अधिक फिसला, इसके अलावा अन्य वैश्विक बाजार भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

निवेशकों की बढ़ी चिंता

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर दबाव बढ़ता है।इससे महंगाई, चालू खाता घाटा और कंपनियों की लागत पर असर पड़ता है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर दिखाई देता है।विश्लेषकों के अनुसार, जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. निवेशकों को सतर्क रहने और लंबी अवधि की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।