Onion Juice Benefits for Hair: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने तक फायदेमंद हैं इस चीज का रस!

pyaaz-ka-ras-baalon-ke-liye-fayde-hair-fall-hair-growth

Onion Juice Benefits for Hair: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने तक फायदेमंद हैं इस चीज का रस!

onion juice benefits for hair बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने तक फायदेमंद हैं इस चीज का रस

Onion Juice Benefits for Hair: आजकल हर कोई बालों के समस्या से जूझ रहा है, बहुत ही कम उम्र से ही बाल झड़ने लगते हैं, सर में डैंड्रफ और समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या आम हो गई है। बाजार में मिलने वाले कई महंगे शैंपू और हेयर सिरम तुरंत समस्या से छूटकारा पाने का दावा करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता और कई बार तो फायदा मिलने की जगह साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। और कई बार कोई फायदा भी नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे चीज के बारें में बताएंगे, जिससे कोई नुकसान भी नहीं होगा और आप उसका इस्तेमाल भी आसानी से कर सकेंगे। Read More: Varun Tej baby boy: कोनिडेला परिवार में गूंजी किलकारियां, वरुण तेज और लावण्या के घर आया नन्हा मेहमान! आपको बता दें कि, घर की रसोई में पाई जाने वाली एक सब्जी जो स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए भई बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसमें मौजूद सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों की सेहत को प्राकृतिक रूप से सुधारते हैं।

प्याज के रस में मौजूद पोषक तत्व...

1. सल्फर (Sulphur): यह तत्व केराटिन प्रोटीन बनाने में मदद करता है, जो बालों का मुख्य प्रोटीन है। 2. एंटीऑक्सीडेंट्स: ये स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाते हैं और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं। 3. एंटी-बैक्टीरियल गुण: ये स्कैल्प में संक्रमण और डैंड्रफ को रोकते हैं। 4. विटामिन C और B6: ये बालों को पोषण और मजबूती प्रदान करते हैं।

प्याज का रस बालों के लिए क्यों फायदेमंद है?

बाल झड़ने से रोके...

प्याज के रस में मौजूद सल्फर केराटिन को मजबूत करता है और हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है। इससे बालों का टूटना और झड़ना कम हो जाता है।

बालों का घनत्व बढ़ाए...

जब स्कैल्प में कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है तो नई और स्वस्थ कोशिकाएं बनती हैं। इससे बालों का घनत्व बढ़ता है और हेयर वॉल्यूम अच्छा दिखता है।

नए बाल उगाने में मददगार...

प्याज का रस रक्त संचार को सुधारता है और हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय करता है। इससे बाल दोबारा उगने में मदद मिलती है।

डैंड्रफ से छुटकारा...

इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली जैसी समस्याओं को खत्म करते हैं।

समय से पहले सफेद बाल होने से रोके...

एंटीऑक्सीडेंट्स बालों में मौजूद मेलेनिन को सुरक्षित रखते हैं, जिससे बाल जल्दी सफेद नहीं होते।

बालों को बनाएं चमकदार और मुलायम...

नियमित रूप से प्याज का रस लगाने से बालों की प्राकृतिक चमक वापस आती है और वे मजबूत और रेशमी हो जाते हैं।

प्याज का रस इस्तेमाल करने का तरीका...

सीधा इस्तेमाल...

2–3 प्याज को कद्दूकस या ब्लेंड करके रस निकाल लें। कॉटन की मदद से इसे सीधे स्कैल्प पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और 20–30 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।

नारियल तेल के साथ...

प्याज का रस और नारियल तेल बराबर मात्रा में मिलाएं। स्कैल्प पर मसाज करें। इससे गंध भी कम होगी और पोषण भी ज्यादा मिलेगा।

एलोवेरा जेल के साथ...

प्याज का रस और ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। यह डैंड्रफ और खुजली को कम करने में मदद करता है।

शहद के साथ...

प्याज का रस और शहद मिलाकर लगाने से बाल और ज्यादा मुलायम हो जाते हैं।

मेथी दाना पेस्ट के साथ...

प्याज का रस + भिगोए हुए मेथी दाने का पेस्ट बालों की ग्रोथ को दोगुना कर सकता है।

प्याज का रस लगाने के समय ध्यान देने वाली बातें...

1. इसे लगाने से पहले स्किन पैच टेस्ट जरूर करें। अगर खुजली या जलन हो तो इसका इस्तेमाल न करें। 2. प्याज की गंध तेज होती है। आप चाहें तो बाल धोने के बाद नींबू का रस या सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) लगा सकते हैं। 3. बहुत ज्यादा संवेदनशील त्वचा वाले लोग प्याज का रस सीधे लगाने की बजाय तेल या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाएं।

विशेषज्ञों की राय...

डर्मेटोलॉजिस्ट्स का मानना है कि प्याज का रस एक प्राकृतिक उपाय है, जो बालों को मजबूत और घना बना सकता है। हालांकि, इसके परिणाम व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर करते हैं। जिन लोगों को अत्यधिक हेयर फॉल या स्कैल्प से जुड़ी गंभीर समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.    

संबंधित सामग्री

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

राज्य

नानकसर संप्रदाय के प्रमुख बाबा घाला सिंह ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री से बाबा घाला सिंह ने मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सिख समुदाय की उपलब्धियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

राज्य

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

राज्य

झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

रांची में CII के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश पर चर्चा की।

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

देश-विदेश

फालता सीट पर उपचुनाव से हटे TMC उम्मीदवार, 21 मई को वोटिंग

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर, जहांगीर खान ने उपचुनाव से पीछे हट गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी को झटका लगा है।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

खेल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2026 में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान

India has announced its cricket squads for the 2026 Test and ODI series against Afghanistan, excluding Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja to give them rest.