काबुल में एयरस्ट्राइक से तबाही: 400 से ज्यादा मौतें, अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप

airstrike-on-kabul-400-killed

काबुल में एयरस्ट्राइक से तबाही: 400 से ज्यादा मौतें, अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप

काबुल में एयरस्ट्राइक से तबाही 400 से ज्यादा मौतें अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप

Pakistan airstrike Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है.अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रात हुई कथित एयरस्ट्राइक में 400 से अधिक लोगों की मौत और करीब 250 लोगों के घायल होने की खबर हैच. अफगानिस्तान के अधिकारियों का आरोप है कि हमले में एक अस्पताल को निशाना बनाया गया, जहां नशे की लत से पीड़ित लोगों का इलाज चल रहा था।

[caption id="attachment_141444" align="alignnone" width="1053"]आग से अस्पताल तबाह आग से अस्पताल तबाह[/caption]

Pakistan airstrike Afghanistan: अस्पताल पूरी तरह तबाह 

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान के अनुसार, जिस अस्पताल पर हमला हुआ वह नशे के आदी लोगों के उपचार के लिए बनाया गया केंद्र था। एयरस्ट्राइक के बाद अस्पताल की इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई.प्रवक्ता के मुताबिक, हमले में अब तक 400 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई घायलों का इलाज राजधानी के अन्य अस्पतालों में जारी है।

Pakistan airstrike Afghanistan: पाकिस्तान ने आरोपों से किया इनकार

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता Zabihullah Mujahid ने इस हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया और इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में बड़ी संख्या उन मरीजों की थी, जो नशे की लत छुड़ाने के लिए उपचार ले रहे थे.वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 01के4 प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया। उनके अनुसार, हमले केवल आतंकवादी ठिकानों और सैन्य लक्ष्यों पर किए गए।

सीमा पर तनाव के बाद बढ़ा विवाद

इस एयरस्ट्राइक से कुछ घंटे पहले अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर दोनों देशों के बीच गोलीबारी की घटना भी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, इस गोलीबारी में अफगानिस्तान की ओर चार लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया.विश्लेषकों का कहना है कि हाल के महीनों में सीमा पार हमलों और सुरक्षा आरोपों के कारण दोनों देशों के संबंध लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

काबुल में हुए इस बड़े हमले ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। अफगानिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घटना पर प्रतिक्रिया देने की मांग की है। वहीं पाकिस्तान का कहना है कि उसके अभियान केवल आतंकवाद के खिलाफ थे। घटना की स्वतंत्र जांच और वास्तविक स्थिति सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

 

संबंधित सामग्री

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

मानसून की तेज गतिविधियाँ देश भर में जारी हैं, मुंबई के करीब पहुंचा। यूपी, एमपी में आंधी और बारिश से हुई दो मौतें, पंजाब में भी नुकसान।

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

लाइफ स्टाइल

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।