बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी का मामला

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल को किया गिरफ्तार, SIT ने देहरादून से पकड़ा

चमोली पुलिस की SIT ने बद्री-केदार मंदिर समिति के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट, प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार किया। चढ़ावा चोरी के मामले में पूछताछ जारी है।

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रमोद नौटियाल को किया गिरफ्तार, SIT ने देहरादून से पकड़ा

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में चमोली पुलिस की SIT ने बद्री-केदार मंदिर समिति के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया है। SIT ने उन्हें देर रात देहरादून स्थित उनके नेहरू कॉलोनी स्थित घर से हिरासत में लिया। प्रमोद नौटियाल को चमोली लाया गया, जहां बद्रीनाथ थाने में पूछताछ की जा रही है। 

प्रमोद नौटियाल को किया गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक SIT की टीम सादी वर्दी में देहरादून पहुंची थी। बद्रीनाथ थाने में पूछताछ के दौरान जब प्रमोद नौटियाल से पूछा गया कि क्या चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी शामिल हैं तो उन्होंने मना कर दिया। मामले में 10 जुलाई को हाईकोर्ट ने प्रमोद नौटियाल की याचिका पर सुनवाई की थी। साथ ही मंदिर समिति से चढ़ावा मामले में 16 जुलाई को स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा।


परिजनों ने की शिकायत दर्ज

नौटियाल को सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए थे। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी बाईपास चौकी में शिकायत दर्ज कराई।  शिकायत में परिजन हेमलता नौटियाल ने कहा कि कुछ लोग पूछताछ के नाम पर उन्हें अपने साथ ले गए और काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिली। परिवार ने शुरुआत में अपहरण की आशंका भी जताई थी। परिवारवालों का कहना था कि प्रमोद ने नैनीताल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर 16 जुलाई को सुनवाई है। इसी आधार पर उन्हें इस तरह साथ ले जाने पर परिवार ने चिंता जताई। बाद में चमोली पुलिस ने उनकी हिरासत की पुष्टि कर दी।

कब हुई मामले की शुरूआत?

बता दे पूरे विवाद की शुरुआत 2 जुलाई को हुई। इसी दिन BKTC को बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की थाली भेंट की गणना के दौरान कथित अनियमितता की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गणना स्थल से नियमों के विपरीत धनराशि हटाई गई। इसी दौरान की CCTV फुटेज में नौटियाल मोबाइल के नीचे नोटों जैसी गड्डी दबाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद BKTC ने विभागीय जांच शुरू कर दी।

संबंधित सामग्री

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी वारंट और LOC के लिए अदालत का रुख करेगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर