आज बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, ब्रांच जाने से पहले ज़रूर कर लें चेक

bank-strike-27-january-2026-are-banks-open-or-closed

आज बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, ब्रांच जाने से पहले ज़रूर कर लें चेक

आज बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल ब्रांच जाने से पहले ज़रूर कर लें चेक

बैंक हड़ताल आज: अगर आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार रुककर स्थिति समझ लेना बेहतर होगा. 27 जनवरी 2026 को बैंक यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर कई शहरों में देखने को मिल सकता है. ऐसे में बिना जानकारी ब्रांच पहुंचने पर आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है.

बैंक हड़ताल आज: बैंक बंद 

27 जनवरी को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए कोई आधिकारिक अवकाश घोषित नहीं किया है.हालांकि बैंक यूनियनों की हड़ताल के चलते देश के कई हिस्सों में बैंक ब्रांच बंद रह सकती हैं या सीमित सेवाओं के साथ काम कर सकती हैं.यानी तकनीकी तौर पर छुट्टी नहीं है, लेकिन ज़मीनी हालात शहर और बैंक के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

बैंक हड़ताल आज: किन बैंकों पर असर 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक समेत कई अन्य सरकारी बैंक. इन बैंकों की शाखाओं में कैश लेन-देन, चेक क्लियरेंस और काउंटर से जुड़े काम प्रभावित रह सकते हैं. कुछ जगहों पर ब्रांच पूरी तरह बंद भी मिल सकती हैं. Also Read-अविमुक्तेश्वरानंद को तीनों शंकराचार्य का समर्थन, बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

हड़ताल की वजह 

बैंक यूनियनों की मुख्य मांग सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन की छुट्टी लागू करने की है. फिलहाल बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में छह दिन काम करना होता है, हालांकि दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है.यूनियनों का कहना है कि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह से कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा, बल्कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता बेहतर होगी.

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए लेन-देन किया जा सकेगा.ATM भी रोज़ की तरह चालू रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ इलाकों में कैश रीफिलिंग पर असर पड़ सकता है. Also Read-Rudrabhishek on Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन ऐसे करें शिवलिंग का अभिषेक!
अब क्या करें ग्राहक
अगर ब्रांच से जुड़ा काम बेहद ज़रूरी नहीं है, तो उसे टालना समझदारी होगी. और अगर जाना ही है, तो अपने शहर की बैंक ब्रांच से पहले फोन पर कन्फर्म करना बेहतर रहेगा.फिलहाल निगाहें इस पर हैं कि हड़ताल का असर दिनभर कितना रहता है और बैंकिंग सेवाएं कब पूरी तरह सामान्य होती हैं.  

संबंधित सामग्री

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

मानसून की तेज गतिविधियाँ देश भर में जारी हैं, मुंबई के करीब पहुंचा। यूपी, एमपी में आंधी और बारिश से हुई दो मौतें, पंजाब में भी नुकसान।

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

लाइफ स्टाइल

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।