फ्लिपकार्ट एजेंट गिरफ्तार

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट विजय मल्लिकार्जुन कामत को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत, जबरन महिला के घर में घुसा

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट ने की अश्लील हरकत

बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई। महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट पार्सल देने के लिए उसके घर आया था। महिला घर में अकेली थी। 

महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट 

डिलीवरी एजेंट ने पार्सल देने के बाद वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, तो महिला ने मना कर दिया। महिला ने कहा - मैंने उससे कहा कि वह किसी पड़ोसी से मदद ले सकता है। इसके बावजूद आरोपी जूते-चप्पल उतारकर जबरन फ्लैट के अंदर घुस आया। महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी ने अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए और अश्लील हरकत भी की। महिला ने वॉशरूम से निकलते वक्त डिलीवरी एजेंट का वीडियो भी बनाया जिसमें उसकी पैंट की जिप खुली दिखाई दी।

फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने बयान जारी 

घटना के सामने आने के बाद फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है- हम इस घटना से बहुत परेशान हैं। कस्टमर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। जैसे ही यह मामला हमारे सामने आया, हमने तुरंत सामने इसमें शामिल डिलीवरी पार्टनर को काम से हटा दिया है। एक FIR दर्ज की गई है। हम जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। 

महिला का कहना है कि फ्लिपकार्ट और मिंत्रा वाले किस तरह के डिलीवरी एजेंट रखते हैं। क्या उनकी वेरिफिकेशन नहीं की जाती। मैंने उसे मना किया था। एक महिला ने 'नहीं' कहा था, वहीं बात खत्म हो जानी चाहिए। किसी को भी उसके घर में जबरदस्ती घुसने का अधिकार नहीं है।

संबंधित सामग्री

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी वारंट और LOC के लिए अदालत का रुख करेगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर