चक्रवात के कारण भारी बारिश

चक्रवात का असर: 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में भी बिगड़ा मौसम

चक्रवात के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार सहित 14 राज्यों में भारी बारिश। कई जगहों पर बाढ़ का खतरा बढ़ा, स्कूलों में छुट्टी और यातायात प्रभावित।

By : चंचल खेडकर
चक्रवात का असर: 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में भी बिगड़ा मौसम

चक्रवात के असर से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, तेज हवा और कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले करीब 40 घंटे से बारिश का दौर जारी है। कई जगह 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। लगातार बारिश के कारण 32 जिलों में बाढ़ का खतरा बताया गया है। शनिवार को प्रदेश के 36 जिलों में स्कूल बंद रखे गए हैं। लखनऊ, सुल्तानपुर और शामली में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी छुट्टी की गई है।कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज हवा और बारिश के दौरान एक कार पलट गई। कार में पांच लोग फंस गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित निकाला गया।

छत्तीसगढ़ में पुल के ऊपर से बह रहा पानी

छत्तीसगढ़ में भी करीब 36 घंटे से बारिश जारी है। मौसम खराब होने के कारण शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। रायपुर में महादेवघाट पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। बस्तर क्षेत्र में कई सड़कें भी जलभराव की चपेट में हैं।जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर भी बारिश का पानी भर गया है। कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ी है।

बिहार में 50 गांव बाढ़ की चपेट में

बिहार के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुपौल में करीब 50 गांव बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। कोसी और बागमती नदी का जलस्तर कई जगह खतरे के निशान से ऊपर है। बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

MP में 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 48 घंटे मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सतना में आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखे गए हैं।जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध के पांच गेट एक-एक मीटर तक खोले गए हैं। इससे निचले इलाकों में प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है।

राजस्थान में बारिश के साथ गर्मी भी

राजस्थान में भी मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट है, जबकि पांच शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर को 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट

उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी की गई है।हिमाचल प्रदेश में भी 26 से 28 सितंबर के बीच कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देश के कई हिस्सों में असर

चक्रवात से बने मौसम सिस्टम का असर सिर्फ एक-दो राज्यों तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। ऐसे में नदी-नालों, बांधों और जलभराव वाले इलाकों में प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर