IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दिल्ली में भयावह अपराध

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

irs अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार | None

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। 22 वर्षीय युवती, जो एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी थी, के साथ पहले दुष्कर्म और फिर निर्मम हत्या का मामला सामने आया था। गुरुवार को पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए घर के पूर्व नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।

कैलाश हिल्स स्थित घर में हुई वारदात

यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब पीड़िता घर में अकेली थी। उसके माता-पिता जिम गए हुए थे। युवती, जो UPSC की तैयारी कर रही थी, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। जांच में सामने आया कि उसकी हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर की गई |

CCTV फुटेज में कैद आरोपी

पूर्व नौकर ही निकला आरोपी

पुलिस ने आरोपी की पहचान राहुल मीणा के रूप में की है, जो पहले पीड़िता के घर में काम करता था। उसे कुछ सप्ताह पहले पैसों के लेन-देन को लेकर बार-बार शिकायतों के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि मीणा ने घर में घुसकर पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

सीसीटीवी में कैद हुई हरकतें

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की हरकतें घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। फुटेज में वह वारदात के बाद कपड़े और जूते बदलते हुए दिखाई दिया, ताकि खून के निशान छिपा सके। उसने पीड़िता के भाई के कपड़े पहनकर घर से फरार होने की कोशिश की।

घर की पूरी जानकारी से मीना का घर में घुसना हुआ आसान

पुलिस ने बताया कि आरोपी को घर की दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि घर की एक अतिरिक्त चाबी जूते के रैक में रखी जाती है, जिससे उसने आसानी से प्रवेश कर लिया। वारदात के बाद वह करीब 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

घर जहाँ वारदात हुई

पहले भी कर चुका है अपराध

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उसी दिन अलवर से दिल्ली आया था। अलवर में भी उसने अपने एक मित्र की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और अक्सर पैसों की जरूरत के चलते उधार लेता था। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया, जहां वह छिपा हुआ था। उसके पास से अहम सबूत भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

संबंधित सामग्री

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राज्य

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राजस्थान के झुंझुनूं में एक ठगी गिरोह, जो शादी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाता था, के मुख्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राज्य

दतिया में फर्जी एंटी करप्शन इंस्पेक्टर बनकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

दतिया में एक युवक ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का इंस्पेक्टर बताकर सराफा कारोबारी से 29.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

NEET Re Exam तक Telegram पर रहेगी रोक, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

देश-विदेश

NEET Re Exam तक Telegram पर रहेगी रोक, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी बैन जारी रखने का निर्णय दिया, केंद्र सरकार के IT एक्ट के तहत बैन लगाने का अधिकार को सही ठहराया।

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

राज्य

सतना-मैहर के बीच केबल चोरी से 19 ट्रेनें प्रभावित, 2 महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई-हावड़ा रेलखंड पर 7 मीटर केबल चोरी के कारण रेल संचालन 3 घंटे तक प्रभावित रहा, जिसमें 19 ट्रेनों को देरी हुई और 2 महिलाएं गिरफ्तार की गईं।

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

देश-विदेश

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

NEET-UG 2026 परीक्षा से पहले Telegram को बैन करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि परीक्षा में लीक होने वाले पेपरों का व्यापार हो रहा था।