ओडिशा के कटक स्थित सरकारी अस्पताल में भीषण आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

fire-in-cuttack-hospital-10-patients-dead

ओडिशा के कटक स्थित सरकारी अस्पताल में भीषण आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा के कटक स्थित सरकारी अस्पताल में भीषण आग icu में 10 मरीजों की मौत

Odisha hospital fire: ओडिशा के कटक में स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11 अस्पताल कर्मचारी झुलस गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई मरीजों को तुरंत अन्य वार्डों में शिफ्ट करना पड़ा।

Odisha hospital fire: एसे लगी आग

जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार सुबह करीब 2:30 से 3 बजे के बीच ट्रॉमा केयर ICU में लगी। शुरुआती रिपोर्ट में आशंका जताई जा रही है कि किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़की। कुछ ही मिनटों में ICU वार्ड में घना धुआं फैल गया, जिससे वहां भर्ती गंभीर मरीजों की हालत और बिगड़ गई।

Odisha hospital fire: अस्पतला में मची भगदड़

उस समय ICU में कई मरीज लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। धुएं की वजह से कुछ मरीजों को बचाने का समय नहीं मिल सका। अस्पताल स्टाफ और दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिन मरीजों की हालत गंभीर थी, उन्हें तत्काल न्यू मेडिसिन ICU में स्थानांतरित किया गया।

11 कर्मचारी भी झुलसे

मरीजों को बचाने के प्रयास में अस्पताल के कई कर्मचारी भी घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, 11 कर्मचारी धुएं और आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिनका इलाज अस्पताल में ही चल रहा है।

[caption id="attachment_141221" align="alignnone" width="1069"]सीएम ने मरीजों से की मुलाकात सीएम ने मरीजों से की मुलाकात[/caption]

मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना की जानकारी ली और घायलों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्य के दौरान कई कर्मचारियों ने साहस दिखाया और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने घटना की जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।

सुरक्षा पर सबाल

कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में लगी आग ने अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

लियोनेल मेसी ने तोड़ा FIFA वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड

खेल

लियोनेल मेसी ने तोड़ा FIFA वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड

FIFA वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी ने सबसे ज्यादा गोल दागने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया, मिरोस्लाव क्लोजे के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए।

IND vs PAK Hockey FIH Pro London  League 2026:  भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज

खेल

IND vs PAK Hockey FIH Pro London League 2026: भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज

भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें FIH प्रो लीग 2026 के पहले मैच में लंदन में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने पिछले टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराया था।

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

मानसून की तेज गतिविधियाँ देश भर में जारी हैं, मुंबई के करीब पहुंचा। यूपी, एमपी में आंधी और बारिश से हुई दो मौतें, पंजाब में भी नुकसान।

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

लाइफ स्टाइल

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार