Greenland protests against trump: ग्रीनलैंड सड़कों पर ट्रम्प का विरोध, यूरोप ने भी अमेरिका को घेरा

greenland-protests-against-trump-eu-us-trade-tension

Greenland protests against trump: ग्रीनलैंड सड़कों पर ट्रम्प का विरोध, यूरोप ने भी अमेरिका को घेरा

greenland protests against trump ग्रीनलैंड सड़कों पर ट्रम्प का विरोध यूरोप ने भी अमेरिका को घेरा

ग्रीनलैंड की सड़कों पर गूंजा विरोध, ट्रम्प के बयान ने भड़काया जनाक्रोश

greenland protests against trump: दुनिया के सबसे ठंडे इलाकों में गिने जाने वाले ग्रीनलैंड में इस बार माहौल बेहद गर्म नजर आया . अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों के खिलाफ शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए । लोगों की आवाज साफ थी हमारा देश बिकाऊ नहीं है । राजधानी नुउक की बर्फ से ढकी सड़कों पर जब भीड़ उतरी, तो यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं रहा. बल्कि अपनी पहचान और आत्मसम्मान की लड़ाई बन गया ।

greenland protests against trump: नुउक से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च

प्रदर्शनकारी नुउक के डाउनटाउन इलाके से मार्च करते हुए सीधे अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक पहुंचे । हाथों में ग्रीनलैंड के झंडे थे, पोस्टरों पर ट्रम्प के बयानों के खिलाफ नाराजगी साफ झलक रही थी पुलिस के अनुसार, यह ग्रीनलैंड के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है । खास बात यह रही कि नुउक की लगभग एक-चौथाई आबादी इस मार्च में शामिल हुई । छोटे से देश में इतनी बड़ी भागीदारी अपने आप में एक सख्त संदेश थी ।

अमेरिका के टैरिफ फैसले ने बढ़ाया गुस्सा

इसी बीच अमेरिका ने यूरोप के 8 देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया । ये वही देश थे, जिन्होंने ग्रीनलैंड पर अमेरिका के संभावित कब्जे की धमकी का खुलकर विरोध किया था । इस फैसले ने ग्रीनलैंड के लोगों में पहले से मौजूद नाराजगी को और गहरा कर दिया । कई प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दबाव और धमकी की राजनीति अब स्वीकार्य नहीं है ।

यूरोपीय संघ भी सख्त, ट्रेड एग्रीमेंट पर ब्रेक

मामला सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, यूरोपीय संघ के भीतर भी हलचल तेज हो गई है । EU के सांसद अमेरिका के साथ हुए ट्रेड एग्रीमेंट की मंजूरी रोकने की तैयारी में हैं । यूरोपियन पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष मैनफ्रेड वेबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साफ कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर ट्रम्प की धमकियों के माहौल में अमेरिका से किसी भी समझौते को हरी झंडी देना संभव नहीं है ।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।