धनबाद की कोल वाशरी में हादसा, 4 मजदूरों की मौत, अन्य की तलाश

हादसा धनबाद की कोल वाशरी में

धनबाद की कोल वाशरी में हादसा, 4 मजदूरों की मौत, अन्य की तलाश

झारखंड के धनबाद में BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में हुए हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

धनबाद की कोल वाशरी में हादसा 4 मजदूरों की मौत अन्य की तलाश

धनबाद की कोल वाशरी में हादसा |

झारखंड के धनबाद BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हुआ। कोयले की स्लरी से दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मानीक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी और मइरा गोप के रूप में हुई। 

4 शवों को निकाला

मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित BCCL की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब 5 बजे बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से कई मजदूर दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। स्लरी को हटाकर 4 मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। JCB की मदद से मलबा हटाकर यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं और मजदूर तो नहीं फंसे हैं। 

अन्य की तलाश

घटना के बाद वाशरी परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस, CISF के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। JCB मशीनों की मदद से भारी मात्रा में स्लरी को हटाकर चारों शवों को बाहर निकाला गया। प्रशासन अभी भी इस बात की जांच कर रहा है कि कहीं मलबे में कोई और मजदूर तो नहीं फंसा। संभावना है कि और भी शव मलबे में मिल सकते हैं। 

हादसे की जांच शुरू

फिलहाल, पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुटे हैं। इस घटना ने एक बार फिर कोयला खदानों और वाशरी में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। मुनीडीह ओपी प्रभारी मनिता कुमारी ने बताया कि 4 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। शेष फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू तेजी से चल रहा है। स्थानीय प्रशासन, NDRF और BCCL की टीम मौके पर मौजूद है.प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

देश-विदेश

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

तुगलकाबाद, दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में लगी आग से 3 लोगों की मौत और 6 झुलसे। पार्किंग में खड़े वाहनों से आग की शुरुआत हुई।

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

राज्य

चमोली में बोलेरो गिरी, 4 मृत और 3 घायल

उत्तराखंड के चमोली में बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हुए।

मसूरी में कार दुर्घटना से 4 लोगों की मौत, खाई में गिरी कार, CM धामी ने जताया दुख

राज्य

मसूरी में कार दुर्घटना से 4 लोगों की मौत, खाई में गिरी कार, CM धामी ने जताया दुख

मसूरी में एक कार खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। ये सभी उत्तरकाशी से घूमने आए थे और दुर्घटना सुबह 9 बजे हुई।

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

राज्य

नोएडा की 2 इमारतों में लगी भीषण आग, हाईड्रोलिक क्रेन की लेनी पड़ी मदद

नोएडा के दो अलग-अलग स्थानों पर इमारतों में आग लगी, जिसमें फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई।

बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4  की मौत, 20 घायल

देश-विदेश

बिहार के मुजफ्फरपुर ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 की मौत, 20 घायल

मुजफ्फरपुर के ICU में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दर्दनाक हादसा; 4 की मौत, कई गंभीर। रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रबंधन की जांच जारी।