इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द, नए नियमों के चलते क्रू की कमी से जूझ रही Indigo

indigo-flights-cancelled-crew-shortage-new-rules

इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द, नए नियमों के चलते क्रू की कमी से जूझ रही Indigo

इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द नए नियमों के चलते क्रू की कमी से जूझ रही indigo

IndiGo flight cancellations: आज हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो की 300 से अधिक उड़ाने रद्द रहीं, जिससे हजारों यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। 

कड़े नियमों को अपनाने में मुश्किल

बता दे कि, एयरलाइन को क्रू रोस्टरिंग के नए कड़े नियमों को अपनाने में मुश्किल हो रही है, जिस कारण कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एक दिन पहले ही इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान में कहा था कि एयरलाइन ने 150 उड़ानें कैंसिल कर दीं।  https://youtube.com/shorts/5Z4tWD8EUo4?si=Bwa3P1bsGAMTuWHC

क्रू की कमी से जूझ रही Indigo 

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी Indigo लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी से जूझ रही है। इससे Indigo के ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली, मुंबई सहित 10 से ज्यादा एयरपोर्ट में इंडिगो की 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।पुणे एयरपोर्ट पर पैसेंजर को आठ घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ रहा है। तीन पैसेंजर्स बेहोश भी हो गए।   48 दिल्ली से जाने और 47 आने वाली घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द थीं। वहीं मुंबई में 86, बेंगलुरु में 50, हैदराबाद में 70, जयपुर में 4 और इंदौर में 3 उड़ानें रद्द हुई हैं। [caption id="attachment_120306" align="alignnone" width="639"]एयरपोर्ट पर इंतजार करते यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार करते यात्री[/caption]

IndiGo flight cancellations: क्या है नियम? 

दरअसल, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के लिए 1 नवंबर से पायलट्स और क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े सुरक्षा नियमों में बदलाव किए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर Indigo एयरलाइन पर पड़ा है। इंडिगो के अधिकारी इस मामले पर DGCA से मुलाकात करने पहुंचे। नियमें में जो बदलाव किए उसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया। इन्हें 2 चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। Read More: देश के 7 एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित: 100 से ज्यादा फ्लाइट में देरी या कैंसिल वहीं दूसरा चरण 1 नवंबर से लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलट्स और क्रू को आराम देने पर जोर दिया गया। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलट्स और क्रू मेंबर्स की कमी पड़ गई है।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।