खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला - माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

iran-revenge-khamenei-death-air-india-flights-canceled

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला - माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला बोला - माफी नहीं एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

Khamenei death revenge: अमेरिका-इजराइल का ईरान पर लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है। शनिवार को खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और 7 दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और सेना प्रमुख अब्दुल रहीम मौसवी की मौत होने की भई पुष्टी हुई है।

खामेनेई की मौत

पीवी सिंधु फंसी

जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई एयरपोर्ट पर ईरान ने हमला किया। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ था। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में फंसी हुई हैं। दोनों ने प्रधानमंत्री मोदी से मदद मांगी। 

‘खामेनेई की हत्या की माफी नहीं’

खामेनई की मौत पर जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। भारत में मौजूद ईरान के दूतावास ने आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया। और कहा खामेनेई की हत्या की माफी नहीं मिलेगी। ईरानी सेना ने कहा कि वह सबसे खतरनाक हमला करेगी।

[caption id="attachment_137875" align="alignnone" width="1167"]ईरान में शोक ईरान में शोक[/caption]

एयरइंडिया की उड़ाने रद्द

कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के चलते एयर इंडिया ने 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 50 विदेशी उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

एयर इंडिया की उड़ानें
  1. मुंबई–लंदन (AI131 / AI130)
  2. दिल्ली–बर्मिंघम (AI113 / AI118)
  3. दिल्ली–एम्स्टर्डम (AI155 / AI156)
  4. दिल्ली–ज्यूरिख (AI151 / AI152)
  5. दिल्ली–मिलान (AI137 / AI138)
  6. दिल्ली–विएना (AI153 / AI154)
  7. बेंगलुरु–लंदन (हीथ्रो) (AI133 / AI132)
  8. दिल्ली–कोपेनहेगन (AI157 / AI158)
  9. दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) (AI2017 / AI2018)
  10. दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) (AI2015 / AI2016)
  11. दिल्ली–फ्रैंकफर्ट (AI2029 / AI2030)

Khamenei death revenge: ईरान का बदला

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर घलीबाफ ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि उन्होंने हमारी रेड लाइन पार कर दी है और अब इसकी भारी कीमत चुकानी पड़़ेगी। घलीबाफ ने कहा कि ईरान इतना भयंकर हमला करेगा की वे मदद मांगने को मजबूर हो जाएंगे।

https://youtube.com/shorts/XIo--RpYsME?si=Zhhq6u6NSLFPP9I5

कई देशों में धमाके

ईरान भी लगातार हमले कर रहा है। कतर की राजधानी दोहा में कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है। लोग के मुताबिक कम से कम 11 धमाके हुए हैं। इसके अलावा कतर, बहरीन, जॉर्डन, इराक, आबू धाबी, दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद अमेरीकी दूतावास को ईरान ने निशाना बनाया। 

हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। कई लोग फंसे हुए है। भारत ने विदेश में मौजूद भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी कर सेफ रहने को कहा है।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।