जबलपुर में क्रूज डूबा, अब तक 6 लोगों की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

क्रूज हादसा जबलपुर में

जबलपुर में क्रूज डूबा, अब तक 6 लोगों की मौत, CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध पर एक क्रूज डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई है और 10 अभी भी लापता हैं।

जबलपुर में क्रूज डूबा अब तक 6 लोगों की मौत cm डॉ यादव ने जताया दुख

जबलपुर में क्रूज डूबा |

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 35 से 40 टूरिस्टों से भरा क्रूज डूबने से अब तक 4 की मौत हो गई। बरगी बांध एक प्रमुख बहुउद्देशीय बांध है, जो कि ‘रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना’ का भाग है। 1990 में बना बरगी बांध नर्मदा नदी पर बने 30 प्रमुख बांधों में से एक है

4 शव मिले

हादसा खमरिया टापू के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 29 पर्यटक सवार थे। 15 लोग तैरकर बाहर आ गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। अब तक 6 शव मिले है। इनमें 2 महिलाएं हैं। वहीं कई अब भी लापता है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक आए तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया। बता दें कि इससे क्रूज में 30 से ज्यादा लोगों के होने की जानकारी आई थी। 18 को सुरक्षित बचा लिया गया।

अंधेरे में रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही SP संपत उपाध्याय और कलेक्टर राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे हैं। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। हालांकि बड़े टॉर्च का इस्तेमाल कर लोगों की तलाश की जा रही है। क्रूज के कैप्टन ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। रेस्क्यू टीम ने उन्हें बचा लिया।

CM ने जताया दुख

CM डॉ. मोहन यादव ने लिखा - जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।  लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

डेढ़ महीने में उजड़ गया सुहाग: डॉक्टर पति की प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने दी जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

जुर्म गाथा

डेढ़ महीने में उजड़ गया सुहाग: डॉक्टर पति की प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने दी जान, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

मुंबई के पास अंबरनाथ में 23 वर्षीय नवविवाहिता विशाखा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए।

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

जुर्म गाथा

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने 35 दिनों के बाद कब्र खोदकर शव निकाला। परिजनों का आरोप है कि जिस युवक से शादी हुई थी, उसने अपनी पहचान छुपाई थी।

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर हादसा, 7 लोगों की मौत

देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर हादसा, 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मेहल गांव के एक परिवार के 6 सदस्य और ड्राइवर शामिल थे।

21 जून को जबलपुर में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

राज्य

21 जून को जबलपुर में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

मध्य प्रदेश में योग दिवस के अवसर पर जबलपुर में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम होगा। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में योग के प्रति जागरूकता को बढ़ाने पर जोर।

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक पोस्टर ने मचाई हलचल

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत पर आधारित नई फिल्म 'सॉरी बाबू' की घोषणा की गई। इस फिल्म के माध्यम से उनकी मौत से जुड़े अनसुलझे सवालों को उठाया जाएगा।