लैंडस्लाइड और भारी बारिश से चिंता

सिक्किम में लैंडस्लाइड से 30 से ज्यादा घर प्रभावित, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सिक्किम में भूस्खलन से 30 से अधिक घर प्रभावित, ओडिशा और अन्य राज्यों में भी भारी बारिश के कारण खतरा बढ़ा।

By : सोनिया रायकवार
सिक्किम में लैंडस्लाइड से 30 से ज्यादा घर प्रभावित, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में लगातार बारिश के कारण गुरुवार रात भूस्खलन हुआ। लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 30 से ज्यादा घर, सरकारी क्वार्टर और अन्य संपत्तियां प्रभावित हुई हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ओडिशा में 8 हजार से ज्यादा लोग शिफ्ट

बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके असर से ओडिशा में भारी बारिश, अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। गुरुवार दोपहर तक 8,082 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। चक्रवात का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है।

चार राज्यों में अति भारी बारिश का अनुमान

अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अति भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

MP के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव है। जबलपुर समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 16 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। बिहार के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

यूपी में फिर एक्टिव हुआ मानसून

उत्तर प्रदेश में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर समेत करीब 20 शहरों में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ में गुरुवार शाम से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

उत्तराखंड में भी बारिश का असर

उत्तराखंड में मानसून के फिर सक्रिय होने से देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में रुक-रुककर बारिश हो रही है। देर रात हुई तेज बारिश के बाद हरिद्वार में हरकी पैड़ी के घाट खाली हो गए। यहां मौजूद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

हाईवे पर लैंडस्लाइड से आवाजाही प्रभावित

चमोली में कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई। मलबे में एक स्कूटी भी दब गई, हालांकि स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। वहीं बद्रीनाथ-सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में भारी बर्फबारी की भी सूचना है।

तीन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर